मुरादाबाद: अभी कुछ दिन और झेलनी होगी गर्मी, 19-20 जून को प्री मानसून शॉवर से मिल सकती है राहत

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में मानसून पूरी तरह जून के आखिर में होगा सक्रिय

मुरादाबाद: अभी कुछ दिन और झेलनी होगी गर्मी, 19-20 जून को प्री मानसून शॉवर से मिल सकती है राहत

मुरादाबाद, अमृत विचार। गर्मी और लू से अभी राहत मिलने वाली नहीं है। चार दिन और गर्मी झेलनी होगी। 19-20 जून को प्री मानसून शॉवर से थोड़ी राहत मिल सकती है। शुक्रवार को दोपहर में कड़ी धूप और लू से लोग बेहाल रहे। अधिकतम तापमान 40 और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहा। शनिवार को न्यूनतम तापमान बढ़ने से उमस और बढ़ेगी।

सुबह नौ बजे के बाद ही सूरज की किरणें झुलसाने लग रही हैं। दोपहर में धूप से बचने के लिए लोग जतन कर रहे हैं, लेकिन लू ने बेहाल कर रखा है। गर्मी के चलते डायरिया, उल्टी दस्त के मरीज चिकित्सकों के पास बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। अस्पताल के वार्डों में बेड फुल होने से एक बेड पर दो-दो मासूम मरीज भर्ती किए गए हैं। दिन में 25 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चली गर्म हवा ने लोगों को झुलसाया। कड़ी धूप में लोग जरूरी काम से ही घर से बाहर निकल रहे हैं। जो लोग निकल रहे हैं वह बचाव के उपाय स्वयं करके जा रहे हैं। चेहरा ढकने के लिए लोगों ने गमछा और तौलिए का सहारा लिया। 

गर्मी से पशु-पक्षी भी बेहाल हैं। वहीं, प्यास बुझाने के लिए लोग सार्वजनिक प्याऊ और बोतलबंद पानी और शीतल पेय की दुकानों पर पहुंचे। आर्द्रता न्यूनतम 20 और अधिकतम 33 प्रतिशत रही। उत्तर पश्चिमी दिशा से चल रही हवा दोपहर में गर्मी बढ़ा रही है। तपती दोपहरी का असर खेत-खलिहानों में भी देखने को मिल रहा है।

गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर उत्तराखंड के एग्रोमेट्रोलॉजी विभाग के हेड एंड प्रोफेसर डॉ. आरके सिंह ने बताया कि अभी गर्मी बरकरार रहेगी। 19-20 जून से प्री मानसून की फुहारे राहत देंगी। मानसून पूरी तरह जून के आखिर में सक्रिय होगा।

कलेक्ट्रेट में शुरू हुआ सार्वजनिक प्याऊ
भीषण गर्मी को देखते हुए आखिरकार प्रशासनिक अधिकारियों को भी सुध आई। कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ ने गर्मी में कलेक्ट्रेट में आने वाले जन सामान्य, फरियादियों और वादकारियों की प्यास बुझाने के लिए मटके से पानी पिलाने की पहल की। इसका आरंभ जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने किया। उन्होंने मटके से पानी निकालकर लोगों को पिलाया। कहा कि लोगों की प्यास बुझाने की पहल सराहनीय है। इस दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन सुरेंद्र सिंह, एसडीएम प्रबुद्ध सिंह के अलावा कलेक्ट्रेट के प्रशासनिक अधिकारी और संघ के पदाधिकारी आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद: पुत्रवधु के भाइयों पर जान से मारने की कोशिश का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

ताजा समाचार

Playoff Week में अब होगा आर या पार, आत्मविश्वास से उतरेगी मुबंई, LSG को करना होगा संघर्ष 
लखीमपुर खीरी: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, परिजन बोले- जहरीला पदार्थ देकर मार डाला
सीमा पर तनाव के बीच भारत सरकार ने न्यूज चैनलों को जारी की एडवाइजरी, कहा- Defense Operations की लाइव कवरेज से बचें
लंदन में सामने आया पाकिस्तान उच्चायोग का असली चेहरा, सरे आम दी भारतियों को धमकी, आमने-सामने हुए भारत और पाक प्रदर्शनकारी
IPL में अब 300 रन बनाना कोई मुश्किल काम नहींः रिंकू सिंह 
फोन में रील देखने से अच्छा है कि पढ़ाई करें: कानपुर में मेधावी निशांत ने पहलगाम हिंसा पर कहा- पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे सरकार