UP Nikay Chunav 2023 : फर्स्ट डिवीजन पास होने से चूक गए उन्नाव के मतदाता, 58.96 प्रतिशत पड़े वोट

Unnao Nikay Chunav 2023 उन्नाव में फर्स्ट डिवीजन पास होने से चूक गए मतदाता।

UP Nikay Chunav 2023 : फर्स्ट डिवीजन पास होने से चूक गए उन्नाव के मतदाता, 58.96 प्रतिशत पड़े वोट

Unnao Nikay Chunav 2023 उन्नाव में फर्स्ट डिवीजन पास होने से मतदाता चूक गए। कुल 58.96 प्रतिशत मतदान हुआ। जिले में गुरुवार को हुए निकाय चुनाव में मतदान की शुरुआत तो काफी धीमी रही। हालांकि, जैसे-जैसे समय बढ़ा लोगों ने घरों से निकलकर जमकर मतदान किया।

उन्नाव, [प्रकाश तिवारी]। जिले में गुरुवार को हुए निकाय चुनाव में मतदान की शुरुआत तो काफी धीमी रही। इसके चलते सुबह नौ बजे तक मात्र 9.40 प्रतिशत ही मतदान हो सका। लेकिन इसके बाद मतदाता अपने घरों से निकले और मतदान में तेजी आई। इसके बाद जैसे-जैसे धूप चढ़ती गई मतदान का प्रतिशत बढ़ता चला गया। इसके चलते सुबह 11 बजे 23.13 प्रतिशत फिर दोपहर एक बजे यह 36.93 प्रतिशत पहुंच गया।

इसके बाद दोपहर तीन बजे मतदान का प्रतिशत बढ़कर 47.78 हो गया। शाम पांच बजे तक 56.06 लोगों द्वारा मतदान किया जा चुका था। इसके बाद वोटिंग समाप्त होने के समय छह बजे तक मतदान प्रतिशत 58.96 प्रतिशत पहुंच गया। हालांकि, उन्नाव का मतदाता वोटिंग की परीक्षा में फर्स्ट डिवीजन पास होने से चूक गए। 

जिले में सुबह सात बजे शुरू हुआ मतदान शाम छह बजे तक चला। इस दौरान मतदान की गति शुरुआती दौर में कुछ धीमी रही। दो घंटे में जिले का मतदान प्रतिशत 10 फीसदी का भी आंकड़ा नहीं छू पाया था। लेकिन 11 बजे तक मतदान केंद्रों पर वोटरों की संख्या बढ़ने के साथ 23.13 प्रतिशत लोग वोट डाल चुके थे। धूप बढ़ने के साथ वोट देने वालों की संख्या में भी इजाफा हुआ और दोपहर में महिलाओ की लंबी लाइनें बूथों पर लग गईं।

एक बजे 36.93 और तीन बजे तक 47.78 प्रतिशत लोग अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे। मतदान खम्त होने के एक घंटा पहले शाम पांच बजे 56.56 प्रतिशत वोटिंग हो पाई। निकाय चुनाव की दृष्टि से 3 पालिकाओं और 16 नगर पंचायतों को मिलाकर वोटिंग प्रतिशत 70 से 75 प्रतिशत तक होने का अनुमान था। लेकिन ऐसा नही हो सका। मतदान समाप्ति तक वोट प्रतिशत 58.96 ही रहा।