Fatehpur Nikay Chunav 2023 : 10 निकाय के लिए पांच बजे तक 52.50 प्रतिशत मतदान, मतदाताओं में दिखा उत्साह
Fatehpur Nikay Chunav 2023 फतेहपुर में 10 निकाय के लिए पांच बजे तक 52.50 प्रतिशत मतदान।
.jpg)
Fatehpur Nikay Chunav 2023 फतेहपुर में 10 निकाय के लिए पांच बजे तक 52.50 प्रतिशत मतदान। हथगाम नगर पंचायत में में 72.45 प्रतिशत से ज्यादा मतदाताओं ने वोट डाल दिए थे।
फतेहपुर, अमृत विचार। सूबे में नगरीय निकाय के पहले चरण के निर्वाचन की 10 सीटों के लिए हुए मतदान में दोपहर पांच बजे तक 52.55 मतदान हुआ। जिसमें सबसे ज्यादा मतदान हथगाम नगर पंचायत के लिए हुआ। सदर नगर पालिका सबसे कम मतदान की फेहरिस्त में इस वक्त तक शामिल रही। नवसृजित नगर पंचायतों के वोटरेां में जोश देखने को मिला। यही कारण रहा कि यहां पर भी मतदान करने का प्रतिशत ठीकठाक रहा।
जिला निर्वाचन अधिकारी श्रुति के निर्देशन व प्रेक्षक आशुतोष निरंजन की निगहबानी में चार लाख मतदाताओं वाले इस चुनाव के लिए वोटडाले गए। सदर नगर पालिका के लिए दोपहर पांच बजे तक 85428 मतदाता सामने आए। यहां पर 45.83 प्रतिशत मतदान हुआ। इस प्रकार यहां पर बिदकी में 60.83 पर मतदान हुआ। बिंदकी 18981 मतदाताओं ने वोट किया। बहुआ नगर पंचायत में 6274 मतदाता घरों से निकले। यहां पर 58.09 प्रतिशत मतदान हुआ।
असोथर में मतदान प्रतिशत 55.65 रहा। यहां पर 11412 मतदाताओं ने मताधिकार का इस दौरान प्रयोग कर लिया था। जहानाबाद में 17163 वोट पड़े। जिससे मत का प्रतिशत 60.48 पहुंच गया। खागा से 32354 मतदाता सामने आए। जिससे यहां पर 59.52 प्रतिशत मतदान हुआ। किशनपुर 55.55 प्रतिशत मतदान हुआ क्योंकि यहां पर 3674 मतदाता सामने आए। हथगाम से 7152 मतदाताओं ने वोट किया।
इस तरह हथगाम 72.45 प्रतिशत मतदान हुआ। धाता 51.05 मतदान हुआ क्योंकि यहां पर इस अवधि तक 11732 मतदाताओ ने वोट किया। खखरेड़ू में 11003 मतदाताओं के वोट डालने से यहां का मत प्रतिशत 55.86 रहा।
कहां कितने मतदाता
सदर नगर पालिका में 186382 व बिंदकी नगर पालिका में 31202 मतदाता हैं। नगर पंचायत में बहुआ 10801, असोथर 20507,जहानाबाद 28380, खागा 54354, किशनपुर 6614, हथगाम 9871, कारीकान धाता 22980 व खखरेड़ृ में 19699 मतदाताओं को मताधिकार करना था।
कुछ इस तरह से बढ़े मतदान को कदम-
निकाय 9 बजे 11बजे 1 बजे 3 बजे 5 बजे
सदर 18488 39290 57070 72971 85428
बिंदकी 4044 8768 13180 16388 18981
बहुआ 1094 2297 4006 5240 6274
असोथर 2320 4717 6873 9150 11412
जहानाबाद 3076 7122 10806 15051 17163
खागा 5557 11765 19262 25838 32354
किशनपुर 541 1284 2061 2999 3674
हथगाम 1636 3204 4787 6129 7152
धाता 2354 5190 7701 9930 11732
खखरेड़ू 2025 4391 6887 9249 11003
मत प्रतिशत पर एक नजर
सुबह सात बजे से नौ बजे -10.53 प्रतिशत
सुबह नौ बे से 11 बजे से दोपहर-22.53 प्रतिशत
दोपहर एक बजे से तीन बजे-33.94 प्रतिशत
दोपहर तीन बजे से पांच बजे-52.50 प्रतिशत
मतदान की समाप्ति-