फिल्म 'जवान' के सेट से दीपिका और शाहरुख की तस्वीरें लीक, अंदाज देख याद आ जाएगा 'बेशर्म रंग'

मुंबई। बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की कुछ तस्वीर फिल्म जवान के सेट से लीक हो गई हैं। शाहरुख खान बहुत जल्द फिल्म जवान में नजर आने वाले हैं। फिल्म जवान में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण नजर आने वाली हैं। फिल्म जवान के सेट से दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान की कुछ तस्वीरें लीक हुई है, जिसमें दोनों का एक बार फिर से खास और अलग अंदाज देखने को मिल रहा है।
[Pics] Deepika Padukone and Shah Rukh Khan on the sets of #Jawan pic.twitter.com/jhRVuvU5nI
— Deepika Padukone FC (@DeepikaPFC) April 18, 2023
दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान की तस्वीरों को शाहरूख के फैंस ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस तस्वीर में दोनों कलाकारों को एक जैसी ड्रेस में देखा जा सकता है। तस्वीर में दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान ने व्हाइट शर्ट के साथ ब्लैक पैंट पहनी हुई है, साथ ही हाथ में रेड कलर का कोट पकड़ा हुआ है और गले में साफा डाला हुआ है।
सोशल मीडिया पर दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान की यह तस्वीरें वायरल हो रही हैं। फिल्म जवान में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के अलावा नयनतारा, विजय सेतुपति, मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। फिल्म जवान 02 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
ये भी पढ़ें : Shehnaaz Gill Photos : व्हाइट शर्ट, खुले बाल...शहनाज ने फ्लॉन्ट किया परफेक्ट फिगर, पोज देख फैंस हुए दीवाने