मणिपुर में म्यांमा के दस नागरिक गिरफ्तार, बिना किसी वैध दस्तावेज के भारत में किया था प्रवेश

मणिपुर में म्यांमा के दस नागरिक गिरफ्तार, बिना किसी वैध दस्तावेज के भारत में किया था प्रवेश

इंफाल। मणिपुर के चूड़ाचांदपुर जिले से म्यांमा की छह महिलाओं सहित दस नागरिकों को गिरफ्तार किया गया। सभी नागरिकों ने बिना किसी वैध दस्तावेज के भारत में प्रवेश किया था। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस को इलाके में म्यांमा के कुछ नागरिकों के होने की सूचना मिली थी जिसके आधार पर न्यू लमका शहर के वाल वेंग इलाके में रविवार दोपहर तलाशी अभियान चलाया गया जिसमें पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया, "म्यामां के नागरिकों ने पुलिस कर्मियों को देखकर भागने की कोशिश की, लेकिन पीछा करने के बाद उन्हें पकड़ लिया गया।" पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में मिली जानकारी के अनुसार आठ नागरिक म्यामां के मोंगवा के रहने वाले हैं। सभी म्यामां से चूड़ाचांदपुर आए थे।

सभी के खिलाफ विदेशी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ने अवैध अप्रवासियों को आश्रय देने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की बात कही थी। मणिपुर, म्यांमा के साथ 398 किमी की अंतरराष्ट्रीय सीमा साझा करता है।

यह भी पढ़ें- 11 राज्यों और संघ शासित प्रदेशों में बिकना शुरू हुआ 20 प्रतिशत एथनॉल वाला पेट्रोल 

ताजा समाचार

पत्नी ने किया गाली देने का विरोध तो सिरफिरे पति ने कर दिया गंजा, जानें पूरा मामला
Kanpur Central Station की ऐतिहासिक बिल्डिंग बचाने की कोशिश: रेलवे ने आईआईटी से मांगा सहयोग  
कानपुर के GSVM मेडिकल कॉलेज परिसर में पैरामेडिकल छात्र ने फांसी लगाकर दी जान: बेटे का शव देख परिजन बदहवास, बांदा का रहने वाला था...
पहलगाम आतंकी हमले में मारे गये शुभम के परिजनों से मिलने कल कानपुर जाएंगे राहुल गांधी
Kanpur: परीक्षा परिणाम बच्चों में बढ़ा रहा तनाव; व्यवहार में बदलाव, मनोवैज्ञानिकों के पास बढ़े केस, पैरेंट्स को दी गई ये सलाह...
आस्ट्रेलिया के विक्टोरिया में health warning जारी, लगातार बढ़ रहे खसरे के मामले