Bharat Jodo Yatra को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बताया फ्लॉप, कहा- UP में Congress का कोई अस्तित्व नहीं
.jpg)
लखनऊ। यूपी में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के एंट्री हेने पर भाजपा नेता और यूपी के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि ये पदयात्रा पूरी तरह से फ्लॉप शो है राहुल हताश और निराश हैं। यूपी की जनता ने राहुल गांधी को नकार दिया है, यूपी में कांग्रेस का कोई अस्तित्व नहीं बचा है। इसीलिए वह अमेठी छोड़कर वायनाड भाग गए। अखिलेश यादव और मायावती ने जो पत्र लिखा है उनका व्यक्तिगत मामला है लेकिन यूपी में राहुल गांधी के लिए कुछ भी नहीं बचा है।
यूपी में कांग्रेस का अस्तित्व नहीं
यूपी के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पर निशाना साधते हुए कहा कि इस यात्रा का ना कोई मतलब है और ना ही इसका कोई मकसद है। ये यात्रा परिवार को मजबूत करने के लिए है। यूपी में कांग्रेस का अस्तित्व नहीं बचा है। यूपी में किनारे-किनारे यात्रा निकाल रहे हैं। पूरे देश को कांग्रेस का आपातकाल याद है। 26 जून 1975 को आजतक नहीं भूलाया गया है। कांग्रेस सत्ता मिलते ही लोगों के अधिकार छीनती है। इसी कांग्रेस ने भारतीय सेना पर सवाल खड़े किए। राहुल गांधी ने सेना का मनोबल गिराया है।
इससे पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के उत्तर प्रदेश में दाखिल होने पर अपने बड़े भाई राहुल गांधी एवं अन्य का स्वागत किया। प्रियंका ने कहा, राहुल ने सच का कवच पहन रखा है। इस वजह से भगवान उनको सर्दी और दूसरी सभी चीजों से सुरक्षा प्रदान करेगा।
यह भी पढ़ें:-'आत्मनिर्भर चाय वाली': पीएम मोदी से प्रेरित होकर अयोध्या की दो बेटियों ने लगाया चाय का ठेला, लोग कर रहें तारीफ