देहरादून: प्रज्ञेश्वर महादेव मंदिर में रुद्राभिषेक के साथ राष्ट्रपति मुर्मू मसूरी पहुंची

देहरादून: प्रज्ञेश्वर महादेव मंदिर में रुद्राभिषेक के साथ राष्ट्रपति मुर्मू मसूरी पहुंची

देहरादून, अमृत विचार। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को सुबह राजभवन स्थित राज प्रज्ञेश्वर महादेव मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना कर रुद्राभिषेक किया। राष्ट्रपति ने राजभवन स्थित नक्षत्र वाटिका का उद्धाटन भी किया। इस दौरान राज्यपाल लेफ्टिनेंट जरनल गुरमीत सिंह (सेनि.) व प्रथम महिला गुरमीत कौर, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मौजूद रहे।

पूजा-अर्चना के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 97वां आधारिक पाठ्यक्रम में शामिल होनी मसूरी पहुंचीं। सीएम पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल भी उनके साथ मसूरी पहुंचे। इसके बाद वह दून विश्वविद्यालय में तीसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। जहां वह विवि के 669 विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान करेंगी। साथ ही मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल भी दिए जाएंगे। 

विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सुरेखा डंगवाल ने बताया कि 'राइजिंग नारी शक्ति' की थीम पर आयोजित समारोह दोपहर दो बजे से शुरू होगा। कार्यक्रम के लाइव प्रसारण के लिए विवि की वेबसाइट पर लिंक उपलब्ध कराया जाएगा। इस दौरान 2021 बैच के स्नातक और परास्नातक के 653 और पीएचडी के 16 विद्यार्थियों को राष्ट्रपति डिग्री प्रदान करेंगी।

इससे पूर्व वह लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी मसूरी पहुंची। जहां उन्होंने एलबीएस अकादमी के 97वें फाउंडेशन कोर्स के प्रशिक्षु अधिकारियों को संबोधित किया। 

ताजा समाचार

Gold Price: देश में सोने की कीमतों में उछाल से महिलाओं की बढ़ी चिंता, कहा- नवंबर में बेटी की शादी है...
UP Board Result 2025: यूपी बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित; कानपुर के स्वर्णिम कुशवाहा रहे जिला टॉपर, प्राप्त किए 97% अंक
UPMSP UP Board Result 2025 Live: यूपी बोर्ड का रिजल्ट जारी, 10वीं में यश प्रताप और 12वीं में महक ने किया टॉप
UP Board Result 2025: हाईस्कूल में बाराबंकी के अभिषेक को मिला दूसरा, तो इंटर में अंशिका ने मिला प्रदेश में पांचवां स्थान
मेधा पाटकर को 24 साल पुराने मामले में दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, कोर्ट ने जारी किया था गैर-जमानती वारंट
बिजनौर: तेज रफ्तार कार की चपेट में आए दो ग्रामीण, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर