कासगंज नगर पालिका अध्यक्ष पद रहेगा अनारक्षित, सूची जारी

Amrit Vichar Network
Published By Moazzam Beg
On

कासगंज, अमृत विचार। नगर निकाय चुनाव की सरगर्मियां तेज हैं। पूर्व में नगर निकाय के वार्डो का आरक्षण तय किया गया था। उसके बाद अध्यक्ष पद के दावेदारों में भी बेसब्री बनी हुई थी, लेकिन अब बेसब्री खत्म हो गई है।

ये भी पढे़ं- कासगंज: आस्था के पथ पर श्रद्धा के सैलाब ने रचा नया इतिहास

सोमवार की शाम नगर निकाय चुनाव के अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण की अनंतिम सूची जारी हो गई है। कासगंज नगर पालिका अध्यक्ष पद अनारक्षित रहेगा। नगर निकाय के चुनाव का बिगुल बज गया है। भले ही चुनाव आयोग ने अधिसूचना जारी नहीं की है, लेकिन शासन ने आरक्षण तय कर दिया है।

नियमों और मानकों का हवाला देते आरक्षण तय करने का दावा किया गया है। नगर पालिका कासगंज के अध्यक्ष का पद अनारक्षित किया गया है। सोरों पालिकाध्यक्ष का पद पिछड़ा वर्ग महिला किया गया है। गंजडुंडवारा पालिका अध्यक्ष का पद महिला किया गया है।

सहावर अध्यक्ष का पद अनारक्षित रखा गया है। नगर पंचायत मोहनपुरा मोहनपुर का अध्यक्ष पद पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। जबकि पटियाली, भरगैन,सिढ़पुरा, अमापुर और बिलराम के अध्यक्ष पद अनारक्षित किए गए हैं।

सूची जारी होते ही खलबली
आरक्षण सूची जारी होते ही खलबली मच गई है। दावेदार सक्रिय हो गए हैं। अब टिकट के लिए और भी मजबूत पहल करने लगे हैं, हालांकि कुछ दावेदारों के मंसूबे धरे भी रह गए और उनकी तैयारियों पर पानी भर गया है।

ये भी पढे़ं- कासगंज: पुलिस मुठभेड़ में इनामी बदमाश को लगी गोली, घायल

 

 

संबंधित समाचार