बरेली: पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर कांग्रेसियों ने व्यक्त किए अपने-अपने विचार, दी श्रद्धांजलि

बरेली: पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर कांग्रेसियों ने व्यक्त किए अपने-अपने विचार, दी श्रद्धांजलि

कांग्रेस जनों ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जीवन पर प्रकाश डाला।

बरेली, अमृत विचार। बरेली जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से आज देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर शाहमत गंज चौराहा स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय एवं सिरौली स्थित कांग्रेस के कैंप कार्यालय पर विचार गोष्ठी हुई। जिसमें उपस्थित कांग्रेस जनों ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जीवन पर प्रकाश डाला।

सिरौली स्थित कांग्रेस के कैंप कार्यालय पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्ज़ा अशफाक सकलैनी ने विचार गोष्ठी में अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आधुनिक भारत के निर्माता देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती को बाल दिवस के रूप में भी मनाया जाता है क्योंकि पंडित जी बच्चों से बहुत प्यार करते थे। उन्हें बच्चों से बहुत लगाव था। उनका मानना था कि यह नन्हें मुन्ने बच्चे देश का भविष्य हैं और आधुनिक भारत के यही निर्माता है। पंडित जवाहरलाल नेहरू ने अपने कार्यकाल में अनेकों कल्याणकारी योजनाएं चलाकर हर वर्ग को लाभ पहुंचाया। औद्योगिक क्रांति लाकर उन्होंने पूरे विश्व में भारत को आगे लाकर खड़ा कर दिया। आज हम उनको उनकी जयंती पर शत शत नमन करते हैं।

जिला कांग्रेस कमेटी के कैंप कार्यालय पर हुई विचार गोष्टी को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. केबी त्रिपाठी ने कहा, देश के प्रथम प्रधानमंत्री आधुनिक भारत के निर्माता बच्चों के प्रिय चाचा नेहरू पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती देश में ही नहीं पूरे विश्व में मनाई जाती है। उनकी आधुनिक भारत की सोच ने ही भारत को पूरे विश्व के देशों में आगे लाकर खड़ा किया ऐसे महान नेता को शत शत नमन।

उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्षा स्वपलिन शर्मा ने विचार गोष्ठी में अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने बहुत ही संघर्ष किया कई बार जेल गए वह महिलाओं का भी बहुत सम्मान करते थे। उन्होंने ही व्यापार और औद्योगिक क्षेत्र में महिलाओं को आगे आने के लिए प्रेरित किया।

जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष दिनेश दद्दा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू देश के अंदर औद्योगिक क्रांति लेकर आए, जिसके जरिए देश के अंदर बड़े बड़े औद्योगिक कारखानों का निर्माण हुआ। उस के माध्यम से भारत देश ने तरक्की करी ऐसे महान नेता को शत शत नमन।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष दिनेश दद्दा, जिला महासचिव जिया उर रहमान, जिला उपाध्यक्ष सुरेश बाल्मीकि, जिला महासचिव पाकीजा खान, जिला कोषाध्यक्ष कमरुद्दीन सैफी, नितिन गुप्ता, फखरुद्दीन सैफी, रियाजुल परधान, डॉ. सदाकत, उस्मान खान, नन्हे, ताहिर उद्दीन, नदीम खान, तकरीर अहमद, ईशाक बेग, कुन्दन, वसीम आदि कांग्रेस जनों ने विचार व्यक्त किए।

ये भी पढ़ें : बरेली: बाल दिवस पर नन्हें-मुन्ने बच्चों के साथ मां, शिक्षक और अभिभावक बनीं कमिश्नर संयुक्ता समद्दार

ताजा समाचार

बरेली: तीन दिन बाद गर्मी से राहत, तापमान में गिरावट शुरू...जल्द ही बरसेंगे बादल
लखनऊ: दबंगों ने ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक सिपाही को पीटा, फाड़ी वर्दी, जानें पूरा मामला
लखनऊ में दर्दनाक हादसा: भट्ठे के गड्ढे में भरे पानी में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत, परिजनों में कोहरम
बरेली: गर्मी में बिजली व्यवस्था फेल, करोड़ों खर्च के बाद भी ट्रिपिंग और फाल्ट ने बढ़ाई मुसीबत
योगी सरकार की बड़ी कार्रवाई: नेपाल सीमा से सटे सैकड़ों अवैध निर्माण और मदरसों पर चला बुलडोजर, बहराइच में भी 89 कब्जे ध्वस्त
UP Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ की यूपी में हुई एंट्री, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात मचाएगा तबाही, अलर्ट जारी