अयोध्या: देव दीपावली पर जले सवा लाख दीप, साधना सरगम के भजन पर झूमे श्रोता

अयोध्या। राम नगरी अयोध्या में भी देव दीपावली का पर्व मनाया गया। मठ मंदिरों में दीपक जले हालांकि कार्यक्रम का प्रमुख केंद्र सुरसर मंदिर रहा। यहां भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय के तत्वाधान में ओंकारनाथ मिशन की ओर से आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम के अंतिम दिन सवा लाख दीप जले। प्रख्यात गायिका साधना सरगम की …
अयोध्या। राम नगरी अयोध्या में भी देव दीपावली का पर्व मनाया गया। मठ मंदिरों में दीपक जले हालांकि कार्यक्रम का प्रमुख केंद्र सुरसर मंदिर रहा। यहां भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय के तत्वाधान में ओंकारनाथ मिशन की ओर से आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम के अंतिम दिन सवा लाख दीप जले।
प्रख्यात गायिका साधना सरगम की टीम ने राम और कबीर पर भजन प्रस्तुत किया तो चर्चित लेखक अनुज धर ने नेताजी की मौत के रहस्य पर प्रकाश डाला। तीन दिवसीय इस अयोध्या लिटरेचर फेस्टिवल, संगीत समारोह, दीपोत्सव झांकियां, लाइट साउंड एवं लेजर के तहत वासुदेव घाट स्थित रामजानकी मंदिर परिसर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इतिहास और विरासत पर चर्चा के साथ पंडित तरुण भट्टाचार्य, रितेश- रजनीश मिश्रा, पंडित रमेश नारायण, रितिक ने भारतीय शास्त्रीय संगीत प्रस्तुत किया।
मीता, पंडित ललिता लक्ष्मी, मधुश्री नरायन, संजय हरने, राजू दास ने राम और कबीर के भजन से श्रोताओं को आनंदित किया। तीनों दिन लाइट-साउंड एंड लेजर शो का भी आयोजन हुआ। वहीं सरस्वती नगर बछड़ा के मां आकाश कामिनी एवं सिंह वाहिनी मंदिर में स्थानीय लोगों दीप जलाया। इस अवसर पर अमित अग्रवाल, सुंदर शर्मा, विजय, मनीष सहित कई लोग मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:-अयोध्या: पैनल टेस्टिंग के दौरान चीनी मिल में दो मजदूर झुलसे, लखनऊ रेफर