खटीमा वन रेंज में हाथियों की धमक से वन विभाग अलर्ट
खटीमा, अमृत विचार। भारत नेपाल सीमा से सटे खटीमा वन रेंज में तीन-चार हाथी झुंडों के विचरण से वन विभाग अलर्ट मोड पर है। धान की फसल कटते ही हाथियों के आबादी की ओर आने की आशंका बनी हुई है। रेंजर राजेंद्र मनराल ने बताया कि जंगल से सटे गांवों के ग्रामीणों को अलर्ट किया …
खटीमा, अमृत विचार। भारत नेपाल सीमा से सटे खटीमा वन रेंज में तीन-चार हाथी झुंडों के विचरण से वन विभाग अलर्ट मोड पर है। धान की फसल कटते ही हाथियों के आबादी की ओर आने की आशंका बनी हुई है। रेंजर राजेंद्र मनराल ने बताया कि जंगल से सटे गांवों के ग्रामीणों को अलर्ट किया जा रहा है। जिससे कोई हादसा न हो सके।
बता दें कि पिछले कुछ वर्षों से खटीमा वन रेंज के चकरपुर पचैरिया से सटे लालकोठी नखाताल से होकर हाथियों के नेपाल विचरण कोरीडोर में हाथी झुंड कई कई दिनों तक नेपाल जाने के लिए रुक रहे हैं। इससे झुंड से अलग हुए हाथियों के आक्रामक होने के मामले सामने आ चुके हैं। पिछले दो वर्षों में खटीमा रेंज व किलपुरा रेंज में कई लोग जान गवां चुके हैं।
इधर, सर्दी का मौसम शुरू होते ही हाथी झुंड नेपाल में जाने के लिए खटीमा रेंज में आने लगे हैं। जिनकी निगरानी करना वन विभाग के लिए चुनौती बना हुआ है। रेंजर मनराल ने बताया कि पिछले दो दिनों से रेंज में चकरपुर से सटे जंगल में 8-9 हाथियों के दो झुंड व लालकोठी से सटे नखताल के जंगल में दो झुंड विचरण कर रहे हैं।
जिनके नेपाल में प्रवेश तक विचरण से आस पास की आबादी में आने की आशंका बनी हुई है। इसके लिए वीट इंचार्ज प्रवेश राणा व विवेक कुमार के नेतृत्व में दो टीमों को तैनात किया गया है। उन्होंने जंगल से सटे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को सर्तक रहने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि धान की फसल कट चुकी है। उन्होंने ग्रामीणों से से हाथी झुंड के आबादी में आने पर तत्काल वन विभाग को सूचित करने को कहा है।