बैठक : राष्ट्रीय लोक अदालत में निपटाएं ज्यादा से ज्यादा वाद

अमृत विचार, चित्रकूट। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर 12 नवंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष जनपद न्यायाधीश विष्णु कुमार शर्मा ने इस संबंध में शनिवार को पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें उन्होंने अधिक से अधिक वादों के निस्तारण के लिए प्रयास …
अमृत विचार, चित्रकूट। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर 12 नवंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष जनपद न्यायाधीश विष्णु कुमार शर्मा ने इस संबंध में शनिवार को पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें उन्होंने अधिक से अधिक वादों के निस्तारण के लिए प्रयास करने का अनुरोध किया।
न्यायालय परिसर में हुई बैठक में जनपद न्यायाधीश ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह-समझौते के आधार पर मुकदमों का निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि न्यायालयों के पीठासीन अधिकारी संबंधित वादकारियों को नोटिस एवं सम्मन भेजें। उन्होंने अपर पुलिस अधीक्षक चक्रपाणि त्रिपाठी को पुलिस टीम के जरिए नोटिस और सम्मन समय से तामील कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। साथ ही आयोजन के समय कोविड-19 से बचाव एवं सुरक्षा के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा न्यायालय परिसर में समुचित इंतजाम किए जाएं। बैठक का संचालन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव पूर्णकालिक सचिव विदुषी मेहा ने किया। इस मौके पर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी संजय कुमार, मुख्य विकास अधिकारी अमृतपाल कौर, उप जिलाधिकारी सदर राज बहादुर, जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी श्याम सुंदर मिश्रा आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:- लखनऊ: विशेष लोक अदालत में 321 मामलों का हुआ निस्तारण