अयोध्या : ट्रैक्टर पर सवार होकर गन्ना मंत्री ने लिया बाढ़ क्षेत्र का जायजा

अयोध्या : ट्रैक्टर पर सवार होकर गन्ना मंत्री ने लिया बाढ़ क्षेत्र का जायजा

अमृत विचार, पूराबाजार/ अयोध्या। सूबे के गन्ना विकास एवं चीनी मिल मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी सोमवार को यहां बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में पहुंचे। उन्होंने मड़ना मांझा से रामपुर पुआरी मांझा तक पांच किलोमीटर ट्रैक्टर पर सवार होकर प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरण के दौरान उन्होंने कहा कि इस संकट …

अमृत विचार, पूराबाजार/ अयोध्या। सूबे के गन्ना विकास एवं चीनी मिल मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी सोमवार को यहां बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में पहुंचे। उन्होंने मड़ना मांझा से रामपुर पुआरी मांझा तक पांच किलोमीटर ट्रैक्टर पर सवार होकर प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरण के दौरान उन्होंने कहा कि इस संकट की घड़ी में सरकार बाढ़ पीड़ितों के साथ है।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बाढ़ के नुकसान का आकलन शीघ्र करा कर आर्थिक व अन्य सुविधाएं दी जाएं। कछार के गांव में सरकारी भूमि पर बाढ़ पीड़ितों को आवास बनाने के लिए पट्टा दिया जाए।

जिससे उनके लिए आवास बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि बाढ़ पीड़ितों की हर समस्या का निराकरण तत्काल कराया जाए। मंत्री ने कुल 250 बाढ़ पीड़ितों राहत सामग्री का वितरण किया। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, दीपेंद्र सिंह, कालिका सिंह, ओम प्रकाश यादव आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:- अयोध्या: बाढ़ का कहर बरकरार, प्रभावित क्षेत्रों में हाहाकार

ताजा समाचार

शुभम की पत्नी को नगर निगम में नौकरी देंगे: कानपुर में महापौर और पार्षदों ने पाकिस्तानी पीएम व सेना प्रमुख का फूंका पुतला, इनकी घोषणा की...
प्रधानमंत्री मोदी ने 51000 से अधिक युवाओं कों बांटे नियुक्ति पत्र, कहा- रोजगार के अवसरों में बढ़ोतरी सुनिश्चित कर रही सरकार
लखीमपुरी खीरी: फायरिंग से दहला इलाका, दबंगों ने किशोर पर किया हमला
Madrid Open 2025: अलेक्जेंडर ज्वेरेव और आर्यना सबालेंका की जीत के साथ हुई टेनिस टूर्नामेंट की शुरूआत
जिले में किया टॉप, अब पूरा करना है सपना! यूपी बोर्ड में पास हुए छात्रों ने बताई भविष्य की योजना
बदायूं: मुड़िया पर तैनाती, मगर डॉक्टर बैठते हैं बिसौली सीएचसी पर...मरीज परेशान