सरकारी स्कूलों के बच्चों में बढ़ेगा रीडिंग स्किल, शिक्षा महानिदेशक ने अभियान चलाने के लिए जारी किया आदेश

लखनऊ। बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित प्राथमिक और जूनियर विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों में रीडिंग स्किल को बढ़ाने की कवायद शुरू हो गई है। इसके लिए विशेष अभियान चलाने के लिए शिक्षा महानिदेशक विजय किरण आनंद ने आदेश जारी कर दिया है। ये अभियान 45 दिनों तक चलेगा। शिक्षा महानिदेशक विजय ने …
लखनऊ। बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित प्राथमिक और जूनियर विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों में रीडिंग स्किल को बढ़ाने की कवायद शुरू हो गई है। इसके लिए विशेष अभियान चलाने के लिए शिक्षा महानिदेशक विजय किरण आनंद ने आदेश जारी कर दिया है। ये अभियान 45 दिनों तक चलेगा। शिक्षा महानिदेशक विजय ने अमृत विचार से बातचीत में कहा कि बच्चों के लिए शुरू होने जा रहे इस अभियान से रीडिंग स्किल को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि पढ़ने की आदत बच्चों में बहुत जरूरी है। इसके साथ ही विभिन्न प्रकार की आकर्षक चित्रों वाली किताबों की सरल कहानियों की उपलब्धता बढ़ाई जाए। जोर-जोर से और साथ साथ पढ़ने पर बल दिया जाए। नेशनल एचीवमेंट सर्वे में सामने आया है कि कई बच्चे साधारण वाक्यों या गाद्यांश को पढ़ने में सक्षम नहीं है।
तीन समूहों में बांटा जायेगा अभियान
इस अभियान को एक नवम्बर से सभी स्कूलों समेत केजीबीवी में एक साथ शुरू किया जाएगा। इसके लिए क्लासवार अभियान न चला कर तीन समूहों में विभाजित करके चलाया जाएगा। समूह एक में बाल वाटिका से कक्षा 2, कक्षा 3 से 5 और कक्षा 6 से कक्षा 8 तक के तीन समूह बनाए जाएंगे। तीनों समूहों में शामिल शिक्षकों और अधिकारियो को आपसी कोआर्डिनेट करना होगा।
हर सप्ताह नई गतिविधियां कराने का आदेश
शिक्षा महानिदेशक ने हर सप्ताह नई तरह की गतिविधियां आयोजित कराने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए हर हफ्ते राज्य परियोजना कार्यालय से इन्फोग्राफिक्स, अभिभावक कैलेण्डर आदि भेजे जाएंगे। इसके लिए पहले अपने आसपास की चीजों को पहचानना और उस पर लिखे को पढ़ने के प्रति प्रोत्साहित किया जाए। इस अभियान के तहत शिक्षकों के अलावा अभिभावक, भाई बहन या अन्य लोगों की मदद ली जाएगी।