रायबरेली: मोहिनी, श्रद्धा, साधना और अंजलि के मॉडल मंडल स्तर के लिए हुआ चयनित

रायबरेली: मोहिनी, श्रद्धा, साधना और अंजलि के मॉडल मंडल स्तर के लिए हुआ चयनित

रायबरेली। राजकीय इंटर कालेज रायबरेली में आयोजित जनपद स्तरीय 50 वीं जवाहरलाल नेहरू विज्ञान गणित एवं पर्यावरण मॉडल प्रदर्शनी में राजकीय बालिका इंटर कालेज महराजगंज की छात्राओं ने जिले में पहचान बनाई है। पर्यावरण मैत्री अनुकूल सामग्री व परिवहन एवं नवाचार जलमार्ग यातायात को लेकर हाई स्कूल की छात्राओं द्वारा दो माडल प्रदर्शनी में प्रस्तुत …

रायबरेली। राजकीय इंटर कालेज रायबरेली में आयोजित जनपद स्तरीय 50 वीं जवाहरलाल नेहरू विज्ञान गणित एवं पर्यावरण मॉडल प्रदर्शनी में राजकीय बालिका इंटर कालेज महराजगंज की छात्राओं ने जिले में पहचान बनाई है। पर्यावरण मैत्री अनुकूल सामग्री व परिवहन एवं नवाचार जलमार्ग यातायात को लेकर हाई स्कूल की छात्राओं द्वारा दो माडल प्रदर्शनी में प्रस्तुत किए गए। जिन्हें जिला स्तर पर चयनित करते हुए प्रथम स्थान पर रखा गया।

जिलास्तरीय प्रदर्शनी में चयनित दोनों माडलो को मंडल स्तरीय जवाहरलाल नेहरू विज्ञान गणित एवं पर्यावरण माडल प्रदर्शनी के लिए दोनों विषयक सामग्री के चयन होने पर  जिला विद्यालय निरीक्षक ओमप्रकाश राणा, राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के समन्वयक जी एस मिश्रा ने छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

राजकीय बालिका इंटर कालेज महराजगंज के विज्ञान शिक्षक रामानुज सिंह ने बताया कि 10वीं की छात्रा मोहिनी यादव व श्रद्धा त्रिवेदी द्वारा ईकोफ्रेंडली (पर्यावरण मैत्री) विषयक  व 10 वीं की ही साधना व अंजली द्वारा परिवहन नवाचार संबंधित जलमार्ग यातायात माडल प्रस्तुत किए गए।

जिसमें दोनों माडलों को जिला स्तर पर प्रथम स्थान मिला है। दोनों माडल मंडल स्तरीय प्रदर्शनी के लिए चयनित किए गए हैं। विद्यालय की प्रधानाचार्य अमिता यादव ने कहा कि छात्राओं के दोनों विषयक प्रोजेक्ट्स के मंडल स्तर पर चयनित होने पर विद्यालय के लिए गौरव की बात है।

यह भी पढ़ें:-बाराबंकी: राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए चयनित किए गए दिनेश कुमार वर्मा, मुख्यमंत्री करेंगे पुरस्कृत

ताजा समाचार