बरेली: वन महोत्सव के पहले दिन रोपे रिकार्ड 33.59 लाख पौधे
बरेली,अमृत विचार। केंद्रीय मंत्री संतोष कुमार गंगवार और प्रदेश के अपर मुख्य सचिव व जिले के नोडल अधिकारी नवनीत सहगल ने कैंट क्षेत्र के कंथरिया गांव में आम का पौधा लगाकर वन महोत्सव का शुभारंभ किया। इसमें विधायक डा. अरुण कुमार, केसर सिंह, डीसी वर्मा, जिलाधिकारी नितीश कुमार,एसएसपी शैलेश पांडेय, सीडीओ चन्द्र मोहन गर्ग सहित …
बरेली,अमृत विचार। केंद्रीय मंत्री संतोष कुमार गंगवार और प्रदेश के अपर मुख्य सचिव व जिले के नोडल अधिकारी नवनीत सहगल ने कैंट क्षेत्र के कंथरिया गांव में आम का पौधा लगाकर वन महोत्सव का शुभारंभ किया। इसमें विधायक डा. अरुण कुमार, केसर सिंह, डीसी वर्मा, जिलाधिकारी नितीश कुमार,एसएसपी शैलेश पांडेय, सीडीओ चन्द्र मोहन गर्ग सहित अन्य अधिकारियों ने भी पौधे लगाए।
पौधरोपण अभियान के तहत बरेली में 31 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिसके सापेक्ष करीब 33 लाख 59 हजार पौधे रोपित किए गए।
इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए आए नोडल अधिकारी शनिवार की रात में अधिकारी के साथ समीक्षा बैठक की। रविवार की सुबह पौधरोपण कार्यक्रम सबसे पहले पुलिस लाइन में पौधरोपण किया। इसके बाद कंथारिया गांव में कैंट की जमीन पर पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया।
इसमें केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पौधों को लगाने के साथ संरक्षण देने की जरूरत है। पौधों को संरक्षित करना समाज के प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है। हम सभी को संकल्प लेना होगा कि अपने घर के बाहर पौधा रोपित करना होगा। इससे पर्यावरण शुद्ध रहेगा।
वन विभाग की तरफ से आयोजित कंथरिया में एक दिन में 15, 400 पौधे रोपे गए। यहां पर हरिशंकरी, पीपल, पाकड़, बरगद आदि सहित विभिन्न प्रकार की औषधियों वाले पौधों को रोपा गया।
इसी तरह अपर मुख्य सचिव ने परसाखेड़ा औद्योगिक केन्द्र गए और वहां भी उन्होंने पौधा रोपा और औद्योगिक केन्द्र में हरियाली बढ़ाने के प्रयास करने को कहा। इसके बाद बहेड़ी के कठर्रा उदरा गए और वहां भी उन्होंने पौधारोपण की शुरूआत की। जहां पर करीब 3300 पौधों को रोपित किया गया। इसके साथ ही जिला उद्योग केन्द्र में भी पौधारोपण किया। यहां उन्होंने रुद्राक्ष का पौधा रोपा।
फिर बाद में नगर निगम बरेली की भूमि छितवन की पौध रोपने की शुरुआत की। इस जगह पर 9000 पौधे लगाए गए। बरेली- लखनऊ मार्ग पर किमी 263 से 285 के मध्य वन विभाग की भूमि पर पीपल का पौध लगाकर पौधारोपण शुरु किया। यहां पर 7700 पौधे रोपे गए। इस अवरसर पर वन विभाग और अन्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
लक्ष्य से अधिक रोपित हो हुए पौधे
जिला वन अधिकारी भारत लाल ने बताया कि जनपद में 31 लाख 40 हजार पौधे रोपने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। जिसके सापेक्ष लक्ष्य से अधिक 33 लाख 59 हजार 457 पौधों को रोपित किया गया है। निर्धारित लक्ष्य की करीब 107 प्रतिशत उपलब्धि अर्जित की गई है। जिसमें एक ही दिन में 25 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया। इसमें बरेली जिले के 27 विभागों को 31 लाख 40 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य मिला। इसमें वन विभाग ने करीब 60 हजार पौधे लगाने थे।
पौधा लगाने के चक्कर में सोशल डिस्टेंसिंग भूल गए माननीय
कंथरिया गांव के पास स्थित छावनी फायरिंग रेंज में वन विभाग की ओर से वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रमुख सचिव से लेकर केंद्रीय मंत्री तक सभी शामिल हुए। यहां पर सोशल डिस्टेसिंग का पालन करता कोई भी नहीं दिखा। पौधा रोपते वक्त सभी लोग एक-दूसरे के ऊपर चढ़े जा रहे थे। वन विभाग की ओर से कार्यक्रम में लोगों को बैठाने के लिए जिस पंडाल में इंतजाम किया गया था, वह भी आम दिनों की तरह ही था। माननीय को बैठाने के लिए भी कुर्सियों को सोशल डिस्टेंसिंग के साथ नहीं डाला गया था। मजबूरी में सभी को पास-पास बैठना पड़ा।
सांप के बच्चे पर लगा दिया पौधा
वन महोत्सव के दौरान पौधा रोपते वक्त रविवार को एक अजीब घटना घटी। केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार के पहुंचने पर उनको पीपल का पौधा लगाने को दिया गया। पीपल के पौधे की जड़ पर लगी पॉलीथिन को हटाने पर उसमें से एक सांप का बच्चा निकल आया। सांप का बच्चा निकलते ही सब चौंक गए। सब उसे वहां से हटा कर दूर फेंकने की बात कर रहे थे। इसी बीच मौजूद लोगों में से आवाज आने लगी कि इसे दबा दो… दबा दो… और फिर वन विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में ही उस सांप के बच्चे को मिट्टी में दबा दिया गया।
विधायक ने पौधरोपण किया
विधायक राजेश मिश्र उर्फ पप्पू भरतौल ने रविवार को अपने कार्यालय परिसर में पौधरोपण किया। उन्होंने कहा कि प्रकृति के अस्तित्व पर ही हम सब का अस्तित्व निर्भर है, इसीलिए धरती को हरा भरा रखने के लिए सभी को मिल पौधरोपण करने में भागीदार बनना होगा। इससे पर्यावरण शुद्ध रहेगा। सभी को चाहिए कि शुभ अवसरों पर कम से कम पांच पौधे लगाएं। समाजिक का हर व्यक्ति का दायित्व है कि पर्यावरण के लिए पौधा लगा कर योगदान दें।
प्रत्येक व्यक्ति जीवन में पौधा जरूर लगाए: एसडीएम
एसडीएम राजेश चन्द्र ने तहसील परिसर में पौधारोपण कर पौधारोपण अभियान की शुरूआत की। इस मौके पर एसडीएम ने कहा कि प्रत्येक नागरिक का फर्ज है कि वह अपने जीवन में पौधे जरूर लगाए और उनकी देखभाल का भी ज़िम्मा स्वयं ले। उन्होंने पर्यावरण में संतुलन बनाए रखने के लिए लोगों से पौधे लगाने की अपील की। इसके अलवा नगर के सरोजनी नायडु कन्या विद्यालय में प्रधानाध्यापिका साजदा बेगम, रेखा वर्मा, रश्मि शर्मा, हेमलता शर्मा, पूर्व माध्यमिक विद्यालय वार्ड नं0 1 में जफर अहमद व जयसिंह और यूपीएस शाहगढ़ में नसीम शाह ने वृक्षारोपण किया।
एनसीसी कैडेट ने लिया पौधे संरक्षित करने का संकल्प
उत्तर प्रदेश एनसीसी की 8वीं बालक-बालिका वाहिनी ने शैक्षिक परिसरों में पौधरोपण कर पौधे लगाने का आह्वान किया गया है। टैगोर इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, बरेली कॉलेज, केसीएमटी, बिशप कोनरॉड आदि में पौधे लगाकर उन्हें संरक्षित रखने का संकल्प लिया गया। 8वीं बालिका वाहिनी के सीओ कर्नल अमरजीत वासदेव, एओ मेजर श्वेता, लेफ्टिनेंट बीनम सक्सेना, इंदू शर्मा, सुनील चौधरी, शिवानी, रचना, फरहा, रितु, स्वाति, दृष्टि, ईशा सिंह भानू किरन आदि रहे।
लक्ष्य से दोगुने पौधे लगाए
निहाल श्याम कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट साइंस एंड टेक्नोलॉजी ने 50 पौधों के लक्ष्य के सापेक्ष 100 पौधे लगाए। प्रबंध समिति के सचिव जितेंद्र पाल सिंह ने पौधरोपण का आगाज किया। प्राचार्य डा. सीएम गंगवार, एके टंडन, शाबिया सकलैनी, शिव शंकर यादव, दिनेश कुमार आदि ने पौधे लगाए। इसके साथ ही इनकी देखभाल का भी संकल्प लिया।