भारतीय गर्भवती महिला पर्यटक की मौत के बाद पुर्तगाल की स्वास्थ्य मंत्री ने दिया इस्तीफा, कोरोना काल में अच्छे काम की हुई थी तारीफ

लिस्बन। पुर्तगाल के स्वास्थ्य मंत्री ने भारतीय गर्भवती महिला पर्यटक की प्रसूति वार्ड से निकाले जाने के बाद मौत की रिपोर्ट आने के कुछ घंटे बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया। बीबीसी ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि लिस्बन के अस्पतालों के बीच स्थानांतरित होने के दौरान 34 वर्षीय भारतीय महिला को हृदय …

लिस्बन। पुर्तगाल के स्वास्थ्य मंत्री ने भारतीय गर्भवती महिला पर्यटक की प्रसूति वार्ड से निकाले जाने के बाद मौत की रिपोर्ट आने के कुछ घंटे बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया। बीबीसी ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि लिस्बन के अस्पतालों के बीच स्थानांतरित होने के दौरान 34 वर्षीय भारतीय महिला को हृदय घात हुआ। वहीं स्थानीय मीडिया ने अपनी बताया कि लिस्बन के सबसे बड़े सांता मारिया अस्पताल से ले जाने के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि एक आपातकालीन सीजेरियन सेक्शन के बाद उसके बच्चे को अच्छे स्वास्थ्य में पहुंचाया गया। महिला की मौत की जांच शुरू कर दी गई है। वहीं बीबीसी ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि पुर्तगाल के अस्पतालों के प्रसव इकाइयों में कर्मचारियों की कमी के कारण यह त्रासदी हुई। उधर, पुर्तगाल की सरकार ने एक बयान में कहा कि मार्ता टेमिडो 2018 से स्वास्थ्य मंत्री थीं और उन्हें कोविड काल में पुर्तगाल की स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर तरीके से चलाने का श्रेय दिया गया था। उन्होंने मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

पुर्तगाल की लूसा समाचार एजेंसी के अनुसार पुर्तगाल के प्रधान मंत्री एंटोनियो कोस्टा ने कहा कि महिला की मौत की वजह से सुश्री टेमिडो ने इस्तीफा दिया है। हाल के महीनों में पुर्तगाल में इसी तरह की घटनाएं हुई हैं, जिसमें दो शिशुओं की मौतें शामिल हैं, जिनकी माताओं को स्पष्ट रूप से अस्पतालों के बीच स्थानांतरित किया गया था और काफी देर से उन्हें उपचार की सुविधा प्राप्त हुयी थी।

ये भी पढ़ें : संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में दिखा चीन का असली चेहरा- उइगर मुसलमानों से यौन हिंसा और जबरन नसबंदी का दावा

 

ताजा समाचार

वायरल गर्ल मोनालिसा के डायरेक्टर पर लगे रेप के आरोप, दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार 
कानपुर में नए सत्र से आठ स्कूलों में कौशल विकास प्रशिक्षण; इन क्लास के बच्चाें कक्षा 9 व 11 के बच्चों को किया जाएगा शामिल
UP: ई रिक्शा व ऑटो के खिलाफ मंगलवार से चलेगा अभियान, सीएम योगी पर निर्देश पर जुटा परिवहन विभाग
जो IAS अफसर अपनी संपत्ति का नहीं बताएगा ब्यौरा, जानिए उनके साथ क्या होगा?
दिल्ली: जामा मस्जिद में लोगों ने कड़ी सुरक्षा के बीच अदा की ईद की नमाज, एक-दूसरे को गले लगाकर दी मुबारकबाद
आज वसूली का अंतिम दिन, अभी 20 फीसदी लक्ष्य बाकी; Kanpur Nagar Nigam ने ढाई करोड़ और जलकल ने इतने रुपये वसूले