खेल से निखरती है खिलाड़ियों की प्रतिभा: प्रो. सिंह

अयोध्या, अमृत विचार। डाॅ राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर साप्ताहिक रस्साकसी प्रतियोगिता आयोजित की गई। शुभारम्भ सलाहकार समिति के अध्यक्ष प्रो अजय प्रताप सिंह ने किया। उनके साथ अधिष्ठाता कुलसचिव उमानाथ व छात्र-कल्याण प्रो नीलम पाठक भी मौजूद रहे। इस मौके पर प्रो अजय प्रताप सिंह ने कहा कि खेल …
अयोध्या, अमृत विचार। डाॅ राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर साप्ताहिक रस्साकसी प्रतियोगिता आयोजित की गई। शुभारम्भ सलाहकार समिति के अध्यक्ष प्रो अजय प्रताप सिंह ने किया।
उनके साथ अधिष्ठाता कुलसचिव उमानाथ व छात्र-कल्याण प्रो नीलम पाठक भी मौजूद रहे। इस मौके पर प्रो अजय प्रताप सिंह ने कहा कि खेल और टीम भावना के साथ खेल में प्रदर्शन करना चाहिए। इससे खिलाड़ी की प्रतिभाएं निखरकर सामने आती है। उन्होंने कहा कि निरन्तर खेल से खिलाड़ी के शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है।
इस दौरान रस्साकसी प्रतियोगिता प्रशासनिक भवन के खेल मैदान में हुई। इसमें शारीरिक शिक्षा विभाग को प्रथम, आईटी को दूसरा और स्नातक को तीसरा स्थान मिला। निर्णायक देवेन्द्र कुमार वर्मा, कुमार मंगलम सिंह, अनुज पाल, विकास यादव, अंकित मिश्रा, शिवेन्द, माधव मिश्रा व निशी सिंह रहे। क्रीड़ा प्रभारी डाॅ मुकेश कुमार वर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में साप्ताहिक खेल 4 सितम्बर तक चलेगा। इस अवसर पर प्रो तुहिना वर्मा, डाॅ संग्राम सिंह, डाॅ डी एन वर्मा समेत अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें –हरदोई: जांच करने पहुंची बांट-माप टीम, मिल में ताला डाला गायब हुआ स्टाफ