अमरोहा: दो पक्षों में पुराने विवाद को लेकर पथराव, छह पर मुकदमा दर्ज

अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र के गांव मंगरौली में पुराने विवाद के चलते दो पक्षों के बीच जमकर पथराव हुआ। करीब एक घंटे तक दो पक्ष एक दूसरे पर छत से ईंट पत्थर फेंकते रहे। जिससे रोड पर जाम लग गया। बीच-बचाव करने आए दो लोग भी घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों से …
अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र के गांव मंगरौली में पुराने विवाद के चलते दो पक्षों के बीच जमकर पथराव हुआ। करीब एक घंटे तक दो पक्ष एक दूसरे पर छत से ईंट पत्थर फेंकते रहे। जिससे रोड पर जाम लग गया। बीच-बचाव करने आए दो लोग भी घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों से छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
सोमवार को हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गांव मंगरौली निवासी रिजवान पुत्र जानिसार सुबह घूम रहा था। इस दौरान गांव का ही कमरूद्दीन भैंसा बुग्गी लेकर सामने से आ रहा था। इस दौरान रिजवान को बुग्गी की साइड लग गई। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के गाली-गलौज होने लगी। कुछ ही देर में विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष अपने मकानों की छत पर चढ़कर एक-दूसरे पर पथराव करने लगे।
पथराव होते ही भगदड़ मच गई। अलीगढ़ लिंक मार्ग पर एक घंटा तक जाम लगा रहा। दोनों पक्षों में बीच-बचाव कराने आये नसीम अली पुत्र सुकवा और शौकीन भी घायल हो गए। गांव में दो पक्षों में पथराव होने की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों के छह लोगों को हिरासत में लिया।
बीच बचाव में घायल हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है मारपीट करने वाले परिवार के बीच राशन की दुकान को लेकर विवाद है। आये दिन दोनों पक्षों के बीच मारपीट होती रहती है। एसएसआई संजीव मलिक ने बताया कि मारपीट की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
ये भी पढ़ें:- सीतापुर: पांच करोड़ की अफीम के साथ खीरी का तस्कर गिरफ्तार, बिहार से रामपुर जा रही थी खेप