अयोध्या: उमस भरी गर्मी और अघोषित बिजली कटौती ने लोगों को किया बेहाल

अयोध्या। उमस भरी गर्मी ने जनपदवासियों को बेहाल कर रखा है। ऊपर से अघोषित बिजली कटौती ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है। आलम यह है कि रातों की नींद और दिन का चैन छिन गया है। बारिश न के बराबर हो रही है। होती भी है तो लोकल सिस्टम की वजह से और …
अयोध्या। उमस भरी गर्मी ने जनपदवासियों को बेहाल कर रखा है। ऊपर से अघोषित बिजली कटौती ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है। आलम यह है कि रातों की नींद और दिन का चैन छिन गया है। बारिश न के बराबर हो रही है। होती भी है तो लोकल सिस्टम की वजह से और उमस बढ़ जाती है। रक्षाबंधन पर्व के नजदीक आने के बावजूद बाजारों में रौनक नहीं दिख रही है।
गर्मी के कारण लोग घरों से नहीं निकल रहे हैं। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि जब तक लगातार बारिश नहीं होगी तब तक उमस भरी गर्मी से निजात नहीं मिलेगी। वर्ष के शुरुआती महीनों में ही आसमान से आग बरसने लगी थी। मार्च के आखिरी सप्ताह से तपिश बढ़ गई थी। अप्रैल-मई में भयंकर गर्मी पड़ने लगी। जून बीतने के बाद लोग मानसून का इंतजार करने लगे। जुलाई के आखिरी सप्ताह में मानसून तो आया, लेकिन वो सुकुन नहीं मिला, जिसका लोगों का इंतजार था। सावन में भी बारिश न के बराबर हुई है। थोड़ी बारिश होने से उमस बढ़ गई है।
लोकल सिस्टम के कारण क्षेत्र के अलग-अलग हिस्सों में बारिश हो रही है, जिस कारण उमस बढ़ गई है। आचार्य नरेंद्र देव कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. सीताराम मिश्र ने बताया कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहा। आगामी 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्के बादल छाए रहने व बारिश नहीं होने की संभावना है। हवा सामान्य गति से पूर्वी ही चलने के आसार हैं।
यह भी पढ़ें:-बाजपुर: अघोषित बिजली कटौती के विरोध में गरजे कांग्रेसी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी