CWG 2022 : ‘महिला हॉकी टीम पर हर भारतीय को गर्व’, पीएम मोदी ने राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेताओं को दी बधाई

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बर्मिंघम में चल रहे राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय खिलाड़ियों के कई पदक जीतने के बाद रविवार को भारतीय महिला हॉकी टीम के साथ अन्य खेलों के खिलाड़ियों प्रयासों की सराहना की। प्रधानमंत्री ने मुक्केबाजी में स्वर्ण पदक जीतने वाले अमित पंघाल और नीतू गंघास के प्रयासों की सराहना की। …

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बर्मिंघम में चल रहे राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय खिलाड़ियों के कई पदक जीतने के बाद रविवार को भारतीय महिला हॉकी टीम के साथ अन्य खेलों के खिलाड़ियों प्रयासों की सराहना की। प्रधानमंत्री ने मुक्केबाजी में स्वर्ण पदक जीतने वाले अमित पंघाल और नीतू गंघास के प्रयासों की सराहना की। पंघाल ने पुरूषों के फ्लाईवेट (48-51 किग्रा) वर्ग में यूरोपीय चैम्पियनशिप के रजत पदक विजेता मैकडोनल्ड कियारान को 5-0 के अंतर से मात दी। नीतू ने महिलाओं के मिनिममवेट (45-48 किग्रा) वर्ग के फाइनल में विश्व चैम्पियनशिप 2019 की कांस्य पदक विजेता रेस्जटान डेमी जेड को सर्वसम्मत फैसले में 5-0 से पराजित किया।

अमित पंघाल और नीतू गंघास

लगन और अत्यधिक जुनून के साथ खेलों को आगे बढ़ाया-पीएम मोदी
प्रधानमंत्री ने पंघाल की तारीफ करते हुए लिखा, ‘‘ पदक तालिका में एक और पदक जोड़ने के लिए बेहतरीन अमित पंघाल को लिए धन्यवाद। वह हमारे सबसे प्रशंसित और कुशल मुक्केबाजों में से एक हैं, जिन्होंने सर्वोच्च कौशल दिखाया है। मैं उन्हें स्वर्ण पदक जीतने के लिए बधाई देता हूं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं।’’ उन्होंने नीतू को बधाई देते हुए कहा, ‘‘ राष्ट्रमंडल खलों 2022 में मुक्केबाजी में स्वर्ण पदक के लिए नीतू घंगास को बधाई। उन्होंने लगन और अत्यधिक जुनून के साथ खेलों को आगे बढ़ाया है। उनकी सफलता मुक्केबाजी को और लोकप्रिय बनाने वाली है। उनके भविष्य के प्रयासों के लिए मेरी शुभकामनाएं।’’ प्रधानमंत्री ने महिला हॉकी में 16 साल के पदक के सूखे को खत्म करने पर भारतीय महिला टीम की प्रशंसा की।

महिला हॉकी टीम पर हर भारतीय को गर्व-पीएम मोदी
भारतीय टीम ने कप्तान सविता पूनिया के शानदार प्रदर्शन के दम पर गत चैंपियन न्यूजीलैंड को शूट आउट में 2-1 से हराकर राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक जीता। मोदी ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘हॉकी से भारत का बहुत ही खास रिश्ता है। इसलिए, कांस्य पदक जीतने वाली हमारी असाधारण महिला हॉकी टीम पर हर भारतीय को गर्व है। कई वर्षों में यह पहला मौका है जब महिला टीम राष्ट्रमंडल खेलों के पोडियम (शर्ष तीन में) पर आई है। टीम पर गर्व है।’’ महिलाओं की 50 किग्रा फ्रीस्टाइल कुश्ती में कांस्य पदक जीतकर भावुक हुई और लोगों से माफी मांगने वाली भारतीय पहलवान पूजा गहलोत के एक वीडियो को टैग करते हुए मोदी ने कहा, ‘‘पूजा, आपके पदक के लिए उत्सव होना चाहिए, माफी नहीं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘आपकी जीवन यात्रा हमें प्रेरित करती है, आपकी सफलता हमें प्रसन्न करती है। आपकी किस्मत में कई शानदार चीजें हैं…. चमकते रहें!’’

ये भी पढ़ें : 

CWG 2022 : सुपर संडे में बरसे मेडल, बॉक्सिंग में नीतू के बाद अमित ने भी जाता गोल्ड

CWG 2022 : कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों का जलवा, बॉक्सिंग के बाद एथलेटिक्स में मिला गोल्ड-सिल्वर और ब्रॉन्ज

CWG 2022 : पीवी सिंधु-लक्ष्य सेन ने कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में बनाई जगह, बैडमिंटन में मेडल किया पक्का

संबंधित समाचार