फार्म हाउस पर वेश्यालय चलाने का आरोप, BJP प्रदेश उपाध्यक्ष के खिलाफ NBW जारी

फार्म हाउस पर वेश्यालय चलाने का आरोप, BJP प्रदेश उपाध्यक्ष के खिलाफ NBW जारी

शिलांग। वेस्ट गारो हिल्स (मेघालय) के एसपी विवेकानंद सिंह के अनुसार, अपने फार्म हाउस में कथित तौर पर वेश्यालय चलाने के आरोपी भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष बर्नार्ड एन. मराक की गिरफ्तारी के लिए गैर-ज़मानती वॉरंट जारी किया गया है। बकौल पुलिस, फार्म हाउस से 6 नाबालिगों को बचाने व 73 लोगों को गिरफ्तार किए जाने …

शिलांग। वेस्ट गारो हिल्स (मेघालय) के एसपी विवेकानंद सिंह के अनुसार, अपने फार्म हाउस में कथित तौर पर वेश्यालय चलाने के आरोपी भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष बर्नार्ड एन. मराक की गिरफ्तारी के लिए गैर-ज़मानती वॉरंट जारी किया गया है। बकौल पुलिस, फार्म हाउस से 6 नाबालिगों को बचाने व 73 लोगों को गिरफ्तार किए जाने के बाद से मराक फरार हैं। पश्चिम गारो हिल्स के पुलिस अधीक्षक विवेकानंद सिंह ने कहा, बर्नार्ड एन मराक उर्फ रिम्पु के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया है। तुरा में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत द्वारा जारी यह एक ‘स्टैंडिंग वारंट’ है।

मेघालय के तुरा शहर में वेश्यालय चलाने के आरोपी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता बर्नार्ड एन मराक का बचाव करते हुए पार्टी ने दावा किया कि उन्हें फंसाया गया है और उनके खिलाफ आरोप हटा दिए जाने चाहिए। हालांकि, विपक्षी दल कांग्रेस ने मामले की स्वतंत्र जांच की मांग की है।

पुलिस ने कहा था कि उसने तुरा के बाहरी इलाके में स्थित ईडनबारी में मराक के स्वामित्व वाले एक फार्महाउस से छह नाबालिगों को मुक्त कराया और 73 लोगों को गिरफ्तार किया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अर्नेस्ट मावरी ने एक बयान में कहा कि मराक की जान को खतरा है। मावरी ने कहा, भाजपा ईडनबारी में की गई छापेमारी की निंदा करती है। बर्नार्ड मराक को फंसाया गया और बदनाम किया गया। ऐसा प्रतीत होता है कि वह राजनीतिक प्रतिशोध के शिकार हुए हैं। मैं सरकार से मराक की रक्षा करने और उनके खिलाफ राजनीति से प्रेरित आरोपों को वापस लेने का अनुरोध करता हूं।

भाजपा, राज्य में नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ मेघालय डेमोक्रेटिक एलायंस (एमडीए) गठबंधन का हिस्सा है, लेकिन उसने स्वायत्त जिला परिषद चुनाव स्वतंत्र रूप से लड़ा था। पूर्व उग्रवादी नेता मराक मुख्यमंत्री द्वारा वर्ष के शुरू में हुए चुनावों में उतारे गए उम्मीदवार के खिलाफ आराम से जीत गए।

भाजपा अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि ईडनबारी में तीन मंजिला इमारत की पहली मंजिल पर 30 कमरे हैं, जिन्हें ‘होमस्टे’ के रूप में किराए पर दिया गया है और दूसरी मंजिल पर गारो हिल्स के वंचित बच्चों के लिए एक छात्रावास है। मावरी ने दावा किया कि बर्नार्ड आर्थिक रूप से उन बच्चों की मदद कर रहे थे।

मावरी ने कहा, बनार्ड छह बच्चों में से पांच बच्चों की मदद करते रहे हैं, जिन्हें पुलिस ने मुक्त कराए जाने का दावा किया है। वे तुरा में ईडनबारी स्कूल और ऑक्सिलियम कॉन्वेंट स्कूल के विद्यार्थीं हैं। पुलिस ने छात्रावास की देखरेख करने वाले व्यक्ति की पत्नी और बच्चे को भी इमारत परिसर में फास्ट फूड की दुकान चलाने वाले एक अन्य जोड़े के साथ हिरासत में ले लिया।

प्रदेश भाजपा प्रमुख ने कहा कि रिसॉर्ट को वेश्यालय घोषित करना अत्यंत आपत्तिजनक और अस्वीकार्य है। उन्होंने कहा, रिसॉर्ट पिछले तीन वर्षों से चल रहा है और कभी कोई शिकायत नहीं हुई।

ये भी पढ़ें : सोनिया गांधी से ईडी की पूछताछ जारी, विजय चौक पर विरोध में कांग्रेस सांसदों का प्रदर्शन, धरने पर बैठे राहुल गांधी

ताजा समाचार

शाहजहांपुर: 15 साल पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, लाठी-डंडों से पीटा...दोनों पैरों में मारी गोलियां
शिवनेरी किले में मधुमक्खियों का हमला, 60 लोग घायल
एसजीपीजीआई: दिल की गंभीर बीमारी से ग्रसित युवती को दिया नया जीवन, ब्रेन स्ट्रोक ने कर दी थी हालत नाजुक
Kanpur में सिपाहियों को जान से मारने का प्रयास: गहरे पानी में नहाने से रोका तो दबंगों ने किया पथराव, तीन घायल, हैलट में भर्ती
Kanpur में दुष्कर्म पीड़िता का वीडियो किया वायरल, आरोपी बोला- 'मुकदमा वापस लो वर्ना सुसाइड करने पर मजबूर कर दूंगा'
बहराइच: जहरखुरानी गिरोह का शिकार हुआ युवक, तीन दिन से पड़ा था सड़क किनारे