प्रयागराज : हिंसा के मास्टरमाइंड जावेद पंप का शस्त्र लाइसेंस निरस्त, डीएम को भेजी गयी थी रिपोर्ट

प्रयागराज : हिंसा के मास्टरमाइंड जावेद पंप का शस्त्र लाइसेंस निरस्त, डीएम को भेजी गयी थी रिपोर्ट

प्रयागराज, अमृत विचार। 10 जून को नमाज के बाद हुई हिंसा के मास्टरमाइंड जावेद पंप और दुसरे आरोपियों पर लगातार कार्रवाई जारी है। ताजा खबर यह है कि पुलिस ने जावेद पंप के शस्त्र लाइसेंस को निरस्त करा दिया है। साथ ही इस घटना में शामिल अन्य आरोपियों के शस्त्र लाइसेंस के बारे में पड़ताल …

प्रयागराज, अमृत विचार। 10 जून को नमाज के बाद हुई हिंसा के मास्टरमाइंड जावेद पंप और दुसरे आरोपियों पर लगातार कार्रवाई जारी है। ताजा खबर यह है कि पुलिस ने जावेद पंप के शस्त्र लाइसेंस को निरस्त करा दिया है। साथ ही इस घटना में शामिल अन्य आरोपियों के शस्त्र लाइसेंस के बारे में पड़ताल कि जा रही है।

पुलिस की ओर से भेजी गई रिपोर्ट के आधार पर जावेद मोहम्मद उर्फ जावेद पंप का डबल बैरल बंदूक का शस्त्र लाइसेंस निरस्त कराया गया है। पुलिस ने शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने के लिए 13 जून 2022 को ही रिपोर्ट डीएम को भेज दी थी।

इसके साथ ही जावेद मोहम्मद उर्फ जावेद पंप के खिलाफ डीएम के आदेश पर एनएसए के तहत भी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने 16 जुलाई को देवरिया जेल में बंद जावेद मोहम्मद उर्फ जावेद पंप को एनएसए तामील करा दिया है। पुलिस इस मामले में जांच के बाद अन्य आरोपियों के भी असलहा लाइसेंस निरस्त करने की तैयारी कर रही है।

यह भी पढ़ें –हल्द्वानी: पिता ने पुलिस से कहा बेटे के कातिल काे न मिली फांसी तो दे दूंगा जान