Video : मछुआरों के जाल में फंसी इतनी लंबी मछली, क्रेन के सहारे निकालनी पड़ी बाहर

सैंटियागो। मछुआरों के एक समूह ने हाल ही में चिली में एक अजीबोगरीब मछली पकड़ी है। इतना ही नहीं, यह मछली 16 फुट की थी। इस मछली को उठाने के लिए एक क्रेन को बुलाना पड़ा। यह इतनी भारी भरकम और लंबी थी कि क्रेन के साथ बांधकर उसे बाहर निकाला गया। इस मछली को …
सैंटियागो। मछुआरों के एक समूह ने हाल ही में चिली में एक अजीबोगरीब मछली पकड़ी है। इतना ही नहीं, यह मछली 16 फुट की थी। इस मछली को उठाने के लिए एक क्रेन को बुलाना पड़ा। यह इतनी भारी भरकम और लंबी थी कि क्रेन के साथ बांधकर उसे बाहर निकाला गया।
इस मछली को वहां से हटाए जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे इस मछली को क्रेन के द्वारा हटाया जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे लंबी मछली को क्रेन के माध्यम से बाहर निकाला जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह मछली की प्रजाति ओरफिश (Oarfish) है। इसकी लंबाई 5 मीटर (16 फुट) से ज्यादा है।
एक यूजर ने इस वीडियो को देखकर लिखा कि यह तो डरावनी और अद्भुत मछली है। एक यूजर ने बताया कि यह मछली (ओरफिश) गहराई में रहती हैं। ऐसा कहा जाता है कि जब वे सतह पर आना शुरू करती हैं तो ऐसा इसलिए होता है क्योंकि टेक्टोनिक प्लेट्स गति में होती है। ओरफिश मछली 11 मीटर तक की लंबाई तक लंबी हो सकती है। आमतौर पर वो गहरे पानी में रहती हैं और बीमार होने, मरने या प्रजनन करने पर ही सतह पर आती है। यह एक रेयर मछली है।
? En Arica atraparon un pez remo, conocido como el pez "que anuncia terremotos y otras catástrofes". pic.twitter.com/eOQMryHUMg
— Edo 吴 (@edowoo) July 11, 2022
ये भी पढ़ें : Video जो हैरान कर दे : ना ओले, ना बर्फ …आसमान से हुई मछलियों की बारिश