लखनऊ : सपा से छिना विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष का दर्जा

लखनऊ : सपा से छिना विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष का दर्जा

लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश विधान परिषद में समाजवादी पार्टी का संख्या बल लगातार कम होने के कारण नेता प्रतिपक्ष का दर्जा भी छिन गया है। यूपी के उच्च सदन में नेता प्रतिपक्ष रहे लाल बिहारी यादव नेता प्रतिपक्ष का दर्जा हटा दिये जाने के बाद अब सपा विधान परिषद दल के नेता ही रहेंगे। …

लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश विधान परिषद में समाजवादी पार्टी का संख्या बल लगातार कम होने के कारण नेता प्रतिपक्ष का दर्जा भी छिन गया है। यूपी के उच्च सदन में नेता प्रतिपक्ष रहे लाल बिहारी यादव नेता प्रतिपक्ष का दर्जा हटा दिये जाने के बाद अब सपा विधान परिषद दल के नेता ही रहेंगे।

प्रमुख सचिव विधान परिषद डा. राजेश सिंह की ओर से गुरुवार को जारी अधिसूचना में कहा गया है कि दिनांक 27 मई 2022 को उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदन में सपा अपनी सदस्य संख्या 11 के साथ सबसे बड़ा विरोधी दल था। जिसके अनुसार उस दल के सदस्य लाल बिहारी यादव को नेता विरोधी दल की मान्यता प्रदान की गई थी।

7 जुलाई 2022 को उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदन में समाजवादी पार्टी की सदस्य संख्या 9 हो गई है। जो उत्तर प्रदेश विधान परिषद की प्रक्रिया तथा कार्य संचालन नियमावली 1956 के नियम 254 के अनुसार गणपूर्ति की संख्या 10 से कम है। इसलिए उत्तर प्रदेश विधान परिषद में मुख्य विरोधी दल समाजवादी पार्टी के लाल बिहारी यादव जो नेता विरोधी दल के पद पर आसीन हैं उनको नेता विरोधी दल की दी गई मान्यता को सभापति, विधान परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा तत्काल प्रभाव से समाप्त करते हुए उन्हें सदन में समाजवादी पार्टी के दल के नेता बनाए रखा गया है।

यह भी पढ़ें –मुरादाबाद : विद्युत विभाग में अवर अभियंता बने विशाल राठौर, विधान परिषद सदस्य गोपाल अंजान ने दी बधाई