अयोध्या: तपिश से सड़कों पर सन्नाटा, कर्फ्यू जैसे रहे हालात, अधिकतम तापमान पहुंचा 43.5 डिग्री सेल्सियस

अमृत विचार, अयोध्या। जून माह की तपिश शुरू हो चुकी है। रविवार का दिन इस माह का सबसे अधिक गर्म दिन था। सुबह से ही सूर्य देवता ने अपने तीखे तेवर दिखाकर लोगों को घरों में रहने पर मजबूर कर दिया। सड़कों पर सन्नाटा दिखा। वीकेंड होने के बावजूद बाजारों में लोग नहीं पहुंचे। काफी …
अमृत विचार, अयोध्या। जून माह की तपिश शुरू हो चुकी है। रविवार का दिन इस माह का सबसे अधिक गर्म दिन था। सुबह से ही सूर्य देवता ने अपने तीखे तेवर दिखाकर लोगों को घरों में रहने पर मजबूर कर दिया। सड़कों पर सन्नाटा दिखा। वीकेंड होने के बावजूद बाजारों में लोग नहीं पहुंचे। काफी व्यवसायियों ने भी दिन में दुकानें बंद रखीं। मौसम विभाग की मानें तो अभी बारिश के आसार नहीं दिखाई पड़ रहे हैं।
इस बार मार्च से ही गर्मी ने जोर पकड़ लिया था। अप्रैल-मई में ही जून-जुलाई वाला गर्म मौसम दिख रहा था। रविवार को लू के थपेड़ों व कड़ी धूप ने लोगों का काफी परेशान किया। काम से निकलने वाले लोगों ने खुद को पूरी तरह से ढक रखा था।
अमूमन लोग शरीर में पानी की कमी न हो इसके लिए उन्होंने जूस, कोल्डड्रिंक इत्यादि का सहारा लिया। मौसम विभाग की मानें तो रविवार को अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आगामी चौबीस घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में आंशिक/ हल्के वादल छाए रहने व वर्षा नहीं होने की संभावना जताई है।
पढ़ें-मेरठ का अधिकतम तापमान 10 डिग्री गिरा, आसपास के जिलों में भी साफ रहेगा मौसम