हल्द्वानी: कांग्रेस के स्वराज आश्रम में जमकर हुआ हंगामा, विधायक सुमित हृदयेश और उवैस रजा आए आमने-सामने… देखें VIDEO

हल्द्वानी: कांग्रेस के स्वराज आश्रम में जमकर हुआ हंगामा, विधायक सुमित हृदयेश और उवैस रजा आए आमने-सामने… देखें VIDEO

हल्द्वानी, अमृत विचार। विधानसभा चुनाव 2022 में करारी शिकस्त मिलने के बाद खुद को एकजुट करने में जुटी कांग्रेस पार्टी में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। पार्टी अध्यक्ष करन माहरा से लेकर कांग्रेस के तमाम दिग्गज उत्तराखंड में पार्टी को एकजुट करने की जुगत में लगे हैं तो वहीं कार्यकर्ता स्तर पर गुत्थमगुत्था थमने …

हल्द्वानी, अमृत विचार। विधानसभा चुनाव 2022 में करारी शिकस्त मिलने के बाद खुद को एकजुट करने में जुटी कांग्रेस पार्टी में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। पार्टी अध्यक्ष करन माहरा से लेकर कांग्रेस के तमाम दिग्गज उत्तराखंड में पार्टी को एकजुट करने की जुगत में लगे हैं तो वहीं कार्यकर्ता स्तर पर गुत्थमगुत्था थमने का नाम नहीं ले रही है।

नव संकल्प क्रियान्वयन संकल्प जारी करते कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी और विधायक सुमित हृदयेश।

रविवार दोपहर हल्द्वानी के कांग्रेस कार्यालय स्वराज भवन में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर नव संकल्प क्रियान्वयन कार्यशाला चल रही थी। इस दौरान कांग्रेस से जुड़े तमाम दिग्गज और विधायक सुमित हृदयेश भी मौजूद थे।

देखें वीडियो: कांग्रेस की बैठक के बीच जब हो गया हंगामा

बैठक के दौरान जैसे ही मंच से कांग्रेस को मजबूत करने की बात उठी तभी कांग्रेस से निष्काषित कार्यकर्ता उवैश रजा अपने साथियों के साथ बैठक में पहुंच गए। इस दौरान उनकी कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश के साथ बहस हो गई। बहस इतनी बढ़ गई कि कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश भी आमने सामने आ गए। उवैस रजा गुट के लोग कांग्रेस से निष्कासन पर भड़के हुए थे।

देखें वीडियो: जब कांग्रेस स्वराज आश्रम में हुआ हंगामा

इस दौरान तमाम पार्टी कार्यकर्ता उवैश रजा और उनके साथ आए लोगों को समझाने में लगे रहे लेकिन वह शांत नहीं हुए। इस दौरान जमकर गालीगलौज हुई और उवैस रजा के साथ आए लोगों ने कुर्सियां तक फेंक दीं। जिसके कांग्रेस का नव संकल्प क्रियान्वयन कार्यशाला कुछ देर के थम गई। काफी देर तक हंगामा होता रहा। कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की किसी तरह हंगामे को शांत कराया जिसके बाद बैठक आगे बढ़ी। हालांकि बैठक की शुरुआत में ही हंगामा होने से कांग्रेस पदाधिकारियों का मूड खराब दिखा। इधर, कांग्रेस की बैठक में हंगामा शहर भर में चर्चा का केंद्र बना रहा।

ताजा समाचार

30 सालों से हर साल हो रहे इलेक्शन, बार-बार चुनाव होना देश के लिए बड़ी समस्या: सुनील बंसल 
कुरैशी का निशिकांत दुबे पर पलटवार, कहा- कुछ लोगों के लिए धार्मिक पहचान नफरत वाली राजनीति को आगे बढ़ाने का आधार
Kanpur: नेयवेली और पनकी के पॉवर प्लांट देश-प्रदेश की बढ़ाएंगे शान, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दोनों पॉवर प्लांट का किया निरीक्षण
छत्तीसगढ़: युवती ने प्रेमी के साथ मिलकर मंगेतर का कराया अपहरण, तीन गिरफ्तार
Olo खोलेगा आखों के विज्ञान से जुड़े कई राज, बदलेगा रंगो को देखने की क्षमता
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की उच्च न्यायालयों के सात न्यायाधीशों के तबादले की सिफारिश