हापुड़ फैक्ट्री ब्लास्ट: 10 किमी तक सुनाई दी धमाके की आवाज, मौत का मंजर देख कांप उठे लोग

हापुड़। उत्तर प्रदे के हापुड़ के धौलाना इंडस्ट्रियल एरिया में शनिवार को हुए ब्लास्ट में अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि कई अन्य लोग लोग गंभीर रूप से घायल है जिनका इलाज चल रहा है। वहीं फैक्ट्री में लगे सीसीटीवी फुटेज में विस्फोट की इस घटना की भयावहता को देखा जा …
हापुड़। उत्तर प्रदे के हापुड़ के धौलाना इंडस्ट्रियल एरिया में शनिवार को हुए ब्लास्ट में अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि कई अन्य लोग लोग गंभीर रूप से घायल है जिनका इलाज चल रहा है। वहीं फैक्ट्री में लगे सीसीटीवी फुटेज में विस्फोट की इस घटना की भयावहता को देखा जा सकता है।
विस्फोट इतना जोरदार था कि कारखाने की टीनशेड के साथ मजदूरों के शरीर के चिथड़े तक उड़ गए। बता दें कि बीते शनिवार को दोपहर करीब 3 बजे उत्तर प्रदेश स्टेट इंडस्ट्रियल अथॉरिटी इलाके की खिलौना बनाने वाली एक फैक्ट्री में अचानक जबरदस्त ब्लास्ट हो गया और आग लग गई। धमाका इतनी तेज था कि 10 किलोमीटर दूर तक आवाज सुनी गई।
टीनशेड के टुकड़ों के साथ ही संभवत: इंसानी शरीर के भी कुछ टुकड़े ऊपर से नीचे की ओर गिरते दिखाई देते हैं। आसपास के लोग सिहर उठते हैं और भागते हुए दिखते हैं। तेज आवाज के साथ दीवार के परखच्चे भी उड़ गए।
फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार
घटना स्थल पहुंची हापुड़ की डीएम मेधा रूपम का कहना है कि फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। ताकि यह पता लगाया जा सके कि फैक्ट्री में क्या काम चल रहा था? फिलहाल आसपास की इंडस्ट्री की जांच की जा रही जी कि क्या जिस चीज को बनाने की परमिशन है, वही काम हो रहा है, या नहीं। जांच जारी है। हम मामले की तह तक जाएंगे।