हल्द्वानी में पारा 40 डिग्री पहुंचा, पश्चिम क्षेत्र से आ रहीं शुष्क हवाएं

हल्द्वानी, अमृत विचार। मानसून आने से पहले मौसम पूरी तरह से बेरहम हो गया है। हल्द्वानी में पारा 40 डिग्री पहुंच गया है। बारिश होने की जल्द कोई संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम क्षेत्र से आ रही शुष्क हवाओं की वजह से गर्मी बढ़ रही है। बारिश हो नहीं रही है। इस …
हल्द्वानी, अमृत विचार। मानसून आने से पहले मौसम पूरी तरह से बेरहम हो गया है। हल्द्वानी में पारा 40 डिग्री पहुंच गया है। बारिश होने की जल्द कोई संभावना नहीं है।
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम क्षेत्र से आ रही शुष्क हवाओं की वजह से गर्मी बढ़ रही है। बारिश हो नहीं रही है। इस वजह से तापमान में बढ़ोत्तरी हो रही है। दिन के समय गर्म हवायें चल रहीं हैं। शुक्रवार को हल्द्वानी में अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा था। यहां आद्रता 65 प्रतिशत दर्ज की गई। इस समय दिन भी काफी बढ़ा हो गया है। सूर्योदय 5.55 बजे तो सूर्यास्त 7.12 बजे हो रहा है।
आसमान में करीब 13.15 घंटे तक सूरज की तपिश रहती है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में बारिश होने के आसार नहीं है। मुक्तेश्वर में दिन के समय हल्की तपिश बढ़ रही है। यहां अधिकतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया गया है। राहत की बात है कि तापमान बढ़ने के बाद भी पहाड़ों में वनाग्नि नहीं हो रही है। वन विभाग के अनुसार पिछले दिनों पर्वतीय क्षेत्रों में हुई अच्छी बारिश की वजह से जंगलों में अभी भी नमी बनी हुई है।
साथ ही कई जगहों पर नई घास भी उग रही है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक डॉ. विक्रम सिंह ने बताया कि राज्य में मानसून से 15 जून तक आ सकता है। उससे दो से तीन दिन पहले बारिश की गतिविधियां हो सकतीं हैं। हालांकि 10 जून तक गर्मी से कोई राहत नहीं मिलेगी। बताया कि पहाड़ी इलाकों में हल्की बौछारें कहीं-कहीं हो सकती है। मौसम विभाग ने गर्मी को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इधर हल्द्वानी में शुक्रवार को हल्के बादल छाये थे। हालांकि बारिश नहीं हुई। लोग दिन के समय शरीर ढक कर घर से निकल रहे थे। दोपहर के समय बाजारों में अपेक्षाकृत कम भीड़ थी। गर्मी की वजह से शीतलपेय की बिक्री काफी बढ़ गई है।