भारतीय राजनीति को भाजपा ने दिये नये आयाम : पूर्व मंत्री रमापति शास्त्री

भारतीय राजनीति को भाजपा ने दिये नये आयाम : पूर्व मंत्री रमापति शास्त्री

अयोध्या। दर्शननगर स्थित एक निजी पैलेस में पूर्व मंत्री रमापति शास्त्री ने प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री रमापति शास्त्री ने कहा कि भाजपा ने अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय व लोकहित के विषयों पर मुखर रहते हुए भारतीय लोकतंत्र में अपनी सशक्त भागीदारी दर्ज की। भारतीय राजनीति को पार्टी ने नये आयाम दिये। …

अयोध्या। दर्शननगर स्थित एक निजी पैलेस में पूर्व मंत्री रमापति शास्त्री ने प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री रमापति शास्त्री ने कहा कि भाजपा ने अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय व लोकहित के विषयों पर मुखर रहते हुए भारतीय लोकतंत्र में अपनी सशक्त भागीदारी दर्ज की। भारतीय राजनीति को पार्टी ने नये आयाम दिये। कार्यकर्ताओं की मेहनत की बदौलत आज भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है।

सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के संकल्पों पर चलते हुए सरकार ने बिना भेदभाव के योजनाओं का लाभ पात्रों को दिया है। अयोध्या का विकास सरकार की प्राथमिकताओं में है, जिसके लिए योजनाओं की श्रंखलाएं दी गयी है। विधायक रामचन्दर यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भयमुक्त परिवेश का निर्माण किया गया है।

विधायक अमित सिंह चौहान ने कहा कि भष्टाचार के खिलाफ सरकार की जीरो टालरेंस की नीति है। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि भाजपा अनुशासित कार्यकर्ताओं की पार्टी है। द्वितीय सत्र में लैकफेड के अध्यक्ष वीरेन्द्र तिवारी ने हमारा विचार परिवार पर बोलते हुए कहा कि भाजपा ने अपनी विचारधारा से कभी समझौता नहीं किया।

इस प्रशिक्षण वर्ग में पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा, रामू प्रियदर्शी, अवधेश पाण्डेय बादल, ओम प्रकाश सिंह, कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू, कमलाशंकर पाण्डेय, राघवेन्द्र पाण्डेय, राधेश्याम त्यागी, चन्द्रभानु पासवाल, सुनील सिंह राजपूत, सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

यह भी पढ़ें:-रायबरेली: भाजपा के पूर्व MLA ने बिजली विभाग के छापामार दल को बंधक बनाया

ताजा समाचार