कन्नौज: युवती ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

कन्नौज: युवती ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

कन्नौज। एक युवती ने एक्सप्रेस ट्रेन के आगे कूद कर जान दे दी। लड़की के बैग से मिले ई श्रम कार्ड से पहचान हुई। रेलवे स्टेशन मानीमऊ के प्लेटफार्म पर 27 साल की  सुभांषी श्रीवास्तव पुत्री मनोज कुमार श्रीवास्तव निवासी तिर्वा गंज शाम चार बजे से घूम घूम कर फोन से बात कर रही थी। …

कन्नौज। एक युवती ने एक्सप्रेस ट्रेन के आगे कूद कर जान दे दी। लड़की के बैग से मिले ई श्रम कार्ड से पहचान हुई। रेलवे स्टेशन मानीमऊ के प्लेटफार्म पर 27 साल की  सुभांषी श्रीवास्तव पुत्री मनोज कुमार श्रीवास्तव निवासी तिर्वा गंज शाम चार बजे से घूम घूम कर फोन से बात कर रही थी।

शाम पांच बजे कन्नौज से चलकर कानपुर जा रही थी एक्सप्रेस ट्रेन मानीमऊ स्टेशन से गुजरी। तभी सुभांषी ट्रेन के आगे कूद गयी, जिससे उसकी मौत हो गई। ट्रेन करीब आधा घंटा तक रुकी रही और लिखा पढ़ी करने के बाद शव को ट्रेन में रखकर मोचीपुर क्रासिंग पर उतार दिया। मृतका के बैग से एक ई श्रम कार्ड व ट्रेन की टिकट,  एक जोड़ी कपड़े मिले। ई श्रम कार्ड से लड़की की पहचान हुई। ट्रेन की टिकट  कन्नौज से बर्राजपुर के लिए खरीदी गई थी। घटना की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया।

यह भी पढ़ें:कन्नौज: बिना पूछे नानी के घर जाने पर पिता नें पुत्री को चप्पलों से पीटा,हाथ को दाँतों से काटकर किया जख्मी