अमरोहा : सात वर्षीय बच्चे की गला घोंटकर हत्या, गन्ने के खेत में मिला शव

अमरोहा/गजरौला, अमृत विचार। अमृत विचार, गजरौला। थाना क्षेत्र में एक बार फिर रिश्ते कंलकित हो गए। सगे चाचा ने अपने चचेरे भाई के साथ मिलकर मासूम की गला घोंटकर हत्या कर दी। उसका शव गन्ने के खेत में पड़ा मिला। शव मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो …
अमरोहा/गजरौला, अमृत विचार। अमृत विचार, गजरौला। थाना क्षेत्र में एक बार फिर रिश्ते कंलकित हो गए। सगे चाचा ने अपने चचेरे भाई के साथ मिलकर मासूम की गला घोंटकर हत्या कर दी। उसका शव गन्ने के खेत में पड़ा मिला। शव मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। जानकारी मिलते ही एएसपी और सीओ भी घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गजरौला थाना क्षेत्र के मोहल्ला चौहानपुरी में संजय सिंह पुत्र ओमप्रकाश अपनी पत्नी रीना व दो बेटों टिल्लू (7) और लवी (5) के साथ रहता है। टिल्लू नगर के एक निजी विद्यालय में कक्षा दो में पढ़ता है। बताया जा रहा है कि मंगलवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे टिल्लू घर से कुछ दूरी पर खेल रहा था और वहीं से गायब हो गया। परिजनों को जब इस बात का पता चला कि टिल्लू घर नहीं आया तो उसकी तलाश शुरू कर दी, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। टिल्लू के माता-पिता उसके सगे चाचा पर संदेह हुआ तो उन्होंने इस बारे में पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की। टिल्लू के चाचा ने कुछ और लोगों के बारे में बताया। इसके बाद पुलिस को मामले के सुराग मिलते रहे और चाचा व अन्य की निशानदेही पर तेवा एपीआई कंपनी के पास गन्ने के खेत से बच्चे का शव बरामद कर लिया। मदन ने बताया कि उसने अपने चचेरे भाई व अन्य के साथ मिलकर टिल्लू की गला दबाकर हत्या की थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले में चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
कहीं तंत्र विद्या का मामला तो नहीं…
गजरौला। लोगों में चर्चा है कि कहीं तंत्र विद्या का मामला तो नहीं है। क्योंकि चाचा के कोई बच्चा नहीं है। इसी के चलते कहीं चाचा ने अपने चचेरे भाई के साथ मिलकर मासूम को मौत के घाट उतार दिया। लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। पर हर कोई इस घटना से काफी दुखी है, इस मासूम ने किसी का क्या बिगाड़ा था।
घर पर लगी भीड़
गजरौला। घटना की जानकारी मिलते ही मां का रो-रोकर बुरा हाल है। घर पर सात्वंना देने वालों की भीड़ लगी रही। हर कोई इस घटना को लेकर काफी हैरान है। घर पर लोगों का तांता लगा रहा। मां बार बेटे को यादकर बेहोश हो जाती है और फिर होश आने पर टिल्लू-टिल्लू पुकारने लगती है। मृतक के छोटे भाई का भी रोरोकर बुरा हाल है। मौके पर जमा लोगों की आंखें भी नम है।
चाचा के साथ ही खेल रहा था मासूम
गजरौला। चौहानपुरी मोहल्ला निवासी संजय का सात वर्षीय बेटा टिल्लू कक्षा दो का छात्र था। वह मंगलवार की शाम साढ़े पांच बजे अपने चाचा मदन, चचेरे चाचा विपिन के साथ खेल रहा था। इसके बाद वह गायब हो गया। मासूम को क्या पता था कि यही चाचा हत्या भी कर देगा। गुरुवार शाम साढ़े तीन बजे पुलिस ने परिजनों के शव के आधार पर चेचेर चाचा विपिन व चाचा मदन को पूछताछ के लिए उठाया। कड़ाई से पूछताछ में दोनों ने गला दबाकर टिल्लू की हत्या करना कबूल किया। जिसके बाद उनकी निशानदेही पर पुलिस ने शव को विपिन के गन्ने के खेत से बरामद किया। मोहल्ले में चर्चा है कि तांत्रिक क्रिया के चलते बालक की हत्या को अंजाम दिया गया है। पुलिस कई पहलुओं पर जांच कर रही है।
पहले गुमशुदगी में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। अब विपिन व मदन को नामजद करते हुए हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। दोनों को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ की जा रही है।- विनय कुमार, थानाध्यक्ष गजरौला