अयोध्या में लगे निषादराज की प्रतिमा: साध्वी निरंजन

अयोध्या। निषादराज जयंती के अवसर पर अयोध्या पहुंचीं केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी ज्योति निरंजन ने कहा कि लोग कह रहे थे जनता किधर जाएगी, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने 2014 में ही विकास की नींव रखी थी उसी की बदौलत 2022 के उत्तर प्रदेश के चुनाव में भी भाजपा पूर्ण बहुमत में सरकार बना पाई है। …
अयोध्या। निषादराज जयंती के अवसर पर अयोध्या पहुंचीं केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी ज्योति निरंजन ने कहा कि लोग कह रहे थे जनता किधर जाएगी, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने 2014 में ही विकास की नींव रखी थी उसी की बदौलत 2022 के उत्तर प्रदेश के चुनाव में भी भाजपा पूर्ण बहुमत में सरकार बना पाई है। विधान परिषद चुनाव भी भाजपा ही जीतेगी।सिविल लाइंस स्थित एक मैरिज हॉल में केंद्रीय राज्य मंत्री ने निषाद समाज के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि अयोध्या में निषादराज की प्रतिमा लगाने की मांग जारी रहेगी। निषादराज श्रृंगवेरपुर के राजा थे। किसी भी पार्टी ने श्रृंगवेरपुर में एक भी ईंट नहीं रखी। वहां पर सीएम योगी के द्वारा निषादराज की प्रतिमा का निर्माण हो रहा है और वहां का विकास हो रहा है।
जो हमारी सांस्कृतिक धरोहर है भाजपा उसको सहेज रही है। उन्होंने कहा कि निषाद समाज का भला भाजपा ही करती आ रही है। बाकी पार्टियां तो सिर्फ सपने दिखाना जानती हैं। इससे पहले निषादराज व महर्षि कश्यप जयंती के अवसर पर शहर में गाजे-बाजे के साथ रेतिया से शोभायात्राएं भी निकाली गईं, जिसमें निषाद समाज से संबंधित झांकियां मौजूद रहीं।डीजे की धुन पर निषाद समाज के लोग झूमते हुए भी नजर आए। शोभायात्राएं जमथरा से नियावां, गुदड़ीबाजार चौराहा, चौक, रिकाबगंज होते हुए सिविल लाइन पहुंची। इस दौरान अध्यक्ष संतोष निषाद के नेतृत्व में हजारों की संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें-नागरिकों पर हमलों की साजिश पाकिस्तान ने रची- दिलबाग सिंह