अयोध्या: संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान का हुआ आगाज, डीएम ने हरी झंडी दिखाकर रैली को किया रवाना

अयोध्या: संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान का हुआ आगाज, डीएम ने हरी झंडी दिखाकर रैली को किया रवाना

अयोध्या। शासन के निर्देश पर शनिवार से संचारी रोग नियंत्रण और दस्तक अभियान का आगाज जागरुकता रैली से हुआ। डीएम नितीश कुमार ने कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखा रैली रवाना की। नगर के विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए रैली पुन: कलेक्ट्रेट में समाप्त हुई। सीएमओ डॉ. अजय राजा भी मौजूद रहे। इस मौके पर …

अयोध्या। शासन के निर्देश पर शनिवार से संचारी रोग नियंत्रण और दस्तक अभियान का आगाज जागरुकता रैली से हुआ। डीएम नितीश कुमार ने कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखा रैली रवाना की। नगर के विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए रैली पुन: कलेक्ट्रेट में समाप्त हुई। सीएमओ डॉ. अजय राजा भी मौजूद रहे। इस मौके पर अधिकारियों चिकित्सा व कर्मचारियों को शपथ दिलाई।

डीएम ने बताया अभियान का मुख्य उद्देश्य शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष साफ-सफाई पर ध्यान देना और संचारी रोगों के प्रसार को प्रत्येक दशा में रोकना है। सीएमओ ने बताया कि विशेष संचारी रोग नियन्त्रण अभियान 30 अप्रैल तक चलेगा। इस दौरान वेक्टर जनित रोग जैसे मलेरिया, डेंगू / चिकनगुनिया व दिमागी बुखार की रोकथाम के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान के दौरान बुखार, टीबी, कोविड आदि लक्षणों वाले व्यक्ति के बारे में घर-घर जाकर पूछताछ की जाएगी।

लक्षण मिलने पर चिह्नित कर उन्हें अस्पताल भेजा जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर निशुल्क एंबुलेंस की सेवा भी उपलब्ध रहेगी। लक्षण मिलने वाले व्यक्ति का पूरा नाम पता और मोबाइल नंबर सहित पूरा विवरण एएनएम के माध्यम से ब्लॉक मुख्यालय तक भेजा जाएगा। अभियान के अंतर्गत ही जनपद में 15 से 30 अप्रैल तक दस्तक अभियान चलेगा।

इसमें स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर बीमार लोगों के बारे में जानकारी लेगी और 12 साल से अधिक आयु के जिन लोगों को कोविड का टीका नहीं लगा है, उन्हें कोविड टीका से प्रतिरक्षित किया जायेगा। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. एमए खान ने अभियान के बारे में जानकारी दी। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अंसार अली, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ आरके देव व आशा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:-ईडी ने धनशोधन मामले में बिहार के ‘भू-माफिया’ की संपत्तियां कुर्क कीं