बरेली: होली पर यात्रियों को नहीं होगी परेशानी, चालक-परिचालकों के अवकाश रद्द

बरेली, अमृत विचार। विधानसभा चुनाव के चलते जिले में बड़ी संख्या में बसें गैर जनपदों में भेजी गई थीं जिस कारण बीते एक माह से यात्रियों को बस अड्डाें पर लंबे समय तक इंतजार करना पड़ रहा था। अब यात्रियों को परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी। परिवहन विभाग होली पर सुचारू रूप से बसों का संचालन …
बरेली, अमृत विचार। विधानसभा चुनाव के चलते जिले में बड़ी संख्या में बसें गैर जनपदों में भेजी गई थीं जिस कारण बीते एक माह से यात्रियों को बस अड्डाें पर लंबे समय तक इंतजार करना पड़ रहा था। अब यात्रियों को परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी। परिवहन विभाग होली पर सुचारू रूप से बसों का संचालन करने के साथ ही तमाम बसों के फेरे बढ़ाने जा रहा है। होली के मौके पर मुसाफिरों की बढ़ती संख्या को देखते हुए संचालन की समय सीमा बढ़ा दी है। बसों के चालक-परिचालकों की छुट्टियां रद कर दी गई हैं।
चुनाव ड्यूटी कराने के बाद अब होली की सवाारियों को घरों पर पहुंचाने के लिए बसों को दुरुस्त कराया जा रहा है। 15 से 24 मार्च तक बरेली रीजन की सभी बसें हर रूट पर उपलब्ध रहेंगी। जिससे त्योहार के समय यात्रियों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
रात में इंतजार कर रहीं सवारियां
होली पर लोगों का घर आना शुरू हो गया है। सेटेलाइट बस अड्डे पर सवारियां बसें न मिलने की वजह से परेशान हो रही हैं। सबसे ज्यादा दिक्कत रात में होती है। वह चौराहे पर घंटों यात्रियों का इंतजार कर रहे हैं। मजबूरी में कई यात्री रात में चलने वाले डग्गामार वाहनों में जा रहे हैं।