रामपुर में 2017 का परिणाम दोहराया, सपा तीन-भाजपा दो सीटों पर जीती

रामपुर/अमृत विचार। मतदाताओं ने एक बार फिर विधानसभा चुनाव में 2017 वाला परिणाम दोहरा दिया है। इस बार भी सपा ने वही तीन सीटों पर जीत हासिल की है, तो भाजपा ने भी उन्हीं सीटों पर कब्जा जमाया है। शहर से आजम खां करीब 54 हजार वोटों से चुनाव जीते हैं, तो उनके बेटे अब्दुल्ला …
रामपुर/अमृत विचार। मतदाताओं ने एक बार फिर विधानसभा चुनाव में 2017 वाला परिणाम दोहरा दिया है। इस बार भी सपा ने वही तीन सीटों पर जीत हासिल की है, तो भाजपा ने भी उन्हीं सीटों पर कब्जा जमाया है। शहर से आजम खां करीब 54 हजार वोटों से चुनाव जीते हैं, तो उनके बेटे अब्दुल्ला आजम स्वार से 61 हजार वोटों से जीत हासिल की है। चमरौआ से सपा के नसीर खां 34 हजार वोटों से जीते हैं। वहीं बिलासपुर से भाजपा के बलदेव औलख मात्र 307 वोटों से चुनाव जीत गए हैं, जबकि मिलक से भाजपा की राजबाला ने सपा के विजय सिंह को 6131 वोटों से हराया है।
- सपा प्रत्याशी आजम खां 54829 वोटों से जीते
- सपा प्रत्याशी अब्दुल्ला 61103 वोटों से विजयी
- सपा प्रत्याशी नसीर खां 34304 वोटों से जीते
- भाजपा प्रत्याशी बलदेव औलख 307 वोटों से जीते
- भाजपा प्रत्याशी राजबाला 6071 वोटों से विजयी
शहर विधानसभा सीट से सपा के कद्दावर नेता आजम खां सीतापुर जेल से चुनाव लड़ रहे थे। दो साल पहले वे 86 मुकदमों में जेल में बंद हैं। आजम खां के मुकाबले भाजपा ने आकाश सक्सेना को मैदान में उतारा था। यह आकाश सक्सेना वही हैं जिन्होंने आजम खां पर तमाम मुकदमे दर्ज कराए हैं, इसी कारण आजम जेल में हैं। आजम खां को 129952 वोट मिले हैं, जबकि आकाश सक्सेना को 75123 वोट मिले हैं।
इस तरह 54829 वोटों से आजम खां की जीत हुई है। स्वार से सपा के अब्दुल्ला आजम को 126162 वोट मिले जबकि निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा समर्थित अपना दल एस प्रत्याशी हैदर अली खां हमजा मियां को 65059 वोट हासिल हुए। इस तरह अब्दुल्ला आजम खां 61103 वोटों से जीत हासिल हुई है। चमरौआ से सपा के नसीर खां को 100968 वोट मिले, जबकि निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के मोहन लोधी को 66664 वोट हासिल हुए। नसीर खां को 34304 वोटों से जीत हासिल हुई है। यह तीनों सीटें सपा के कब्जे में बरकरार रही हैं।
पहली भी इन सीटों पर यही प्रत्याशी जीतकर विधानसभा में पहुंचे थे। बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के बल्देव औलख को 307 वोटों से जीत मिली है। उन्हें 101998 वोट मिले थे, जबकि निकटतम प्रतिद्वंदी सपा के अमरजीत सिंह को 101691 वोट मिले। इस तरह बल्देव औलख 307 वोटों से जीते हैं। मिलक-शाहबाद सीट से भाजपा की राजबाला को 97821 वोट मिले, जबकि निकटतम प्रतिद्वंदी सपा के विजय सिंह को 91750 वोट हासिल हुए। राजबाला 6071 वोटों से जीती हैं। पहले भी भाजपा के पास यह सीटें थीं। अब फिर यही सीटें बरकरार रही हैं।
ये भी पढ़ें : Moradabad Election Results 2022 LIVE : फूल खिलेगा या दौड़ेगी साइकिल, जानिए किसको, कहां और कितने मिल रहे वोट