अमरोहा : शिवालयों में गूंजे जयघोष, भक्तों ने जलाभिषेक कर मांगी सुख समृद्धि

अमरोहा : शिवालयों में गूंजे जयघोष, भक्तों ने जलाभिषेक कर मांगी सुख समृद्धि

हसनपुर/अमरोहा/अमृत विचार। सुबह से ही नगर के शिवालयों में जलाभिषेक के लिए कांवड़ियों का सैलाब उमड़ पड़ा। इसी के साथ शिव मंदिर में ओम नम: शिवाय एवं बम-भोले के जयकारे गूंजते रहे। श्री झारखंड महादेव शिवाला मंदिर में बड़ी संख्या में शिव भक्तों ने जलाभिषेक कर सुख समृद्धि की कामना की। शिवाला मंदिर में देररात …

हसनपुर/अमरोहा/अमृत विचार। सुबह से ही नगर के शिवालयों में जलाभिषेक के लिए कांवड़ियों का सैलाब उमड़ पड़ा। इसी के साथ शिव मंदिर में ओम नम: शिवाय एवं बम-भोले के जयकारे गूंजते रहे। श्री झारखंड महादेव शिवाला मंदिर में बड़ी संख्या में शिव भक्तों ने जलाभिषेक कर सुख समृद्धि की कामना की। शिवाला मंदिर में देररात ही शिव भक्तों की लंबी कतार लग गई थी।

मंदिर में लगी भक्तों की लाइन

हसनपुर नगर स्थित श्री झारखंड महादेव शिवाला मंदिर में सोमवार शाम को ही तैयारी पूरी कर ली गई थी। यहां हसनपुर तहसील क्षेत्र से कांवड़िया जलाभिषेक करने के लिए आते हैं। बड़ी संख्या में पुलिस तैनात की गई है। 50 से अधिक सेवादार भी भक्तों की सेवा में लगे हैं। सोमवार रात 11 बजे भगवान भोलेनाथ का भव्य श्रृंगार किया गया। रात 12 बजे शिवाला मंदिर पुजारी सतवीर गिरी ने महाआरती की।

इसके बाद पट खोल दिए गए। श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा।  शिवलिंग पर गंगाजल अर्पित करके सुख-समृद्धि की कामना की। शिवाला मंदिर से झकड़ी अड्डे तक लंबी श्रद्धालुओं की लाइन लगी थी। मंदिर के सेवादार अंकुर अग्रवाल ने बताया कि सेवादार व्यवस्था संभाले हुए हैं। शिवाला मंदिर में श्रद्धालुओं ने दर्शन करके जल अर्पित किया।

जलाभिषेक करते विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी व अन्य।

विधायक ने जलाभिषेक कर सुख शांति की कामना की  
महाशिवरात्रि पर्व पर क्षेत्रीय विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी ने शिवाला मंदिर पर पहुंचकर जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की और देवों के देव महादेव से क्षेत्र में सुख शांति की कामना की। मंगलवार को क्षेत्र में महाशिवरात्रि पर्व बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

 

ताजा समाचार