बहराइच: पुलिस ने नसीमुद्दीन सिद्दीकी को जयंती कार्यक्रम में जाने से रोका, जताई नाराजगी…

बहराइच। बिना अनुमति स्वर्गीय सुभाष चंद्र बोस की जयंती समारोह कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुददीन सिददीकी को पुलिस ने रोक दिया। पूर्व कैबिनेट मंत्री ने पुलिस पर ज्यादती का भी आरोप लगाया है। सुभाष चंद्र बोस की जयंती कार्यक्रम में पहुंचे थे पूर्व कैबिनेट मंत्री कांग्रेस नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री …
बहराइच। बिना अनुमति स्वर्गीय सुभाष चंद्र बोस की जयंती समारोह कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुददीन सिददीकी को पुलिस ने रोक दिया। पूर्व कैबिनेट मंत्री ने पुलिस पर ज्यादती का भी आरोप लगाया है।
सुभाष चंद्र बोस की जयंती कार्यक्रम में पहुंचे थे पूर्व कैबिनेट मंत्री
कांग्रेस नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुददीन शाह शनिवार को निजी कार्यक्रम में शामिल होने बहराइच आए हुए थे। कार्यक्रम के बाद वे कांग्रेस जिलाध्यक्ष जय प्रकाश मिश्र के आवास कार्यालय पर नेता सुभाष चंद्र बोस की जयंती कार्यक्रम का आयोजन रहा। इसमें शामिल होने के लिए वे पहुंचे थे।
इससे पहले पुलिस पहुंच गई। आरोप है कि पुलिस ने नेता जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण व श्रद्धासुमन अर्पित करने नहीं दिया। इस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई। कहा कि सत्तापक्ष को छूट और विपक्षी पार्टियों को नियमों का हवाला देकर रोका जा रहा है। अमरनाथ शुक्ला, बाल मुकुंद, रवि कुमार मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें: अमरोहा : भूसा लेने गई महिला पर खूंखार कुत्तों का हमला, मौके पर मौत
बहराइच: आखिर पिंजरे में कैद हो ही गया तेंदुआ, इस तरह पकड़ा गया…
बहराइच। मोतीपुर रेंज में बीते 6 दिनों से बालकों को शिकार बना रहा तेंदुआ रविवार रात को आखिरकार पिंजरे में कैद हो गया। कड़ी सुरक्षा के बीच वन कर्मी उसे रेंज कार्यालय लेकर के गए हैं।
कतरनियाघाट वन्यजीव प्रभाग के मोतीपुर रेंज में कई दिनों से तेंदुआ घर निकट और खेत में जाने वाले लोगों का शिकार कर रहा था। मोतीपुर रेंज के नौसर गुमतिहा गांव में दो दिन दो लोगों को तेंदुआ अपना शिकार बना चुका था। साथ ही तेंदुए का मूवमेंट भी गांव के नजदीक मिल.. पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें: https://amritvichar.com/bahraich-after-all-the-leopard-has-been-imprisoned-in-the-cage-this-is-how-it-was-caught/