विकास कराते हैं तो जीत रहे हैंः अदिति सिंह

विकास कराते हैं तो जीत रहे हैंः अदिति सिंह

रायबरेली। कांग्रेस से नाता तोड़कर भाजपा का हाथ थामकर सदर विधायक अदिति सिंह राजनीति की नई पारी शुरू कर चुकी हैं। हालांकि 31 दिसंबर को जब मुख्यमंत्री शहर के आईटीआई मैदान में आएंगे तो विधायक अदिति सिंह के भाजपा में पूर्णरूप से स्वीकारोक्ति की भी मुहर लगेगी। कारण भाजपा के भीतर विधायक को लेकर अलग …

रायबरेली। कांग्रेस से नाता तोड़कर भाजपा का हाथ थामकर सदर विधायक अदिति सिंह राजनीति की नई पारी शुरू कर चुकी हैं। हालांकि 31 दिसंबर को जब मुख्यमंत्री शहर के आईटीआई मैदान में आएंगे तो विधायक अदिति सिंह के भाजपा में पूर्णरूप से स्वीकारोक्ति की भी मुहर लगेगी। कारण भाजपा के भीतर विधायक को लेकर अलग माहौल है।

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर विधायक अदिति सिंह ने खुद को आगे कर सारस मोटल में जनसभा कर सभी को मुख्यमंत्री की सभा में आने का निमंत्रण दिया। वहीं, सवालों के जवाब में कहा कि धह विकास कार्य कराती आई हैं तो इस कारण जीत रही हैं।

पढ़ें: अयोध्या: नगर आयुक्त विशाल सिंह ने महिलाओं को बांटी फलों की टोकरी

उनके पिता पूर्व विधायक अखिलेश सिंह जो जिम्मेदारी सौंप कर गए हैं, उसे वह बखूबी निभा रही हैं। कहा कि मुख्यमंत्री करोड़ों की योजनाओं का लोकार्पण करने आ रहे हैं। ऐसे में उम्मीद है कि कोई बड़ी योजना भी वह घोषित कर सकते हैं।

रायबरेली: घर से दूर मिला लापता बच्चे का शव, हत्या की जताई जा रही आशंका

शिवगढ़ के जोरावर खेड़ा मजरे रानी खेड़ा में बुधवार से लापता हुए 7 वर्षीय बच्चे का शव आधी रात को घर के 30 मीटर की दूरी पर मिलने से हड़कंप मच गया। परिजनों ने बच्चे की हत्या की आशंका जताई है। पुलिस जांच में लगी है। जोरावर खेड़ा मजरे रानी खेड़ा निवासी रमेश कुमार का 7 वर्षीय पुत्र बुधवार को शाम 3 बजे खेलने के लिए निकला। जब दो-तीन घंटे बाद वह घर नहीं वापस लौटा तो रमेश कुमार ने अपने बड़े पुत्र देवा 8 वर्ष को ढूंढने के लिए भेजा लेकिन मोहल्ले में कहीं पता नहीं चला।  रमेश कुमार व पास पड़ोस के लोगों ने अनुज को ढूंढना शुरू कर दिया। और अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें…

ताजा समाचार