हल्द्वानी: बरेली रोड पर वाहन स्वामियों से किया सांकेतिक जाम, अब मुख्यमंत्री से मिलने देहरादून जाएंगे

हल्द्वानी: बरेली रोड पर वाहन स्वामियों से किया सांकेतिक जाम, अब मुख्यमंत्री से मिलने देहरादून जाएंगे

हल्द्वानी, अमृत विचार। रायॅल्टी समान किये जाने व उचित भाड़ा देने की मांग को लेकर गौला वाहन स्वामियों की हड़ताल जारी है। वाहन स्वामी उपखनिज की निकासी नहीं कर रहे हैं। इस संबंध में गौला खनन संघर्ष समिति का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलने देहरादून जाएगा। गौला में इस बार खनन 18 नवंबर …

हल्द्वानी, अमृत विचार। रायॅल्टी समान किये जाने व उचित भाड़ा देने की मांग को लेकर गौला वाहन स्वामियों की हड़ताल जारी है। वाहन स्वामी उपखनिज की निकासी नहीं कर रहे हैं। इस संबंध में गौला खनन संघर्ष समिति का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलने देहरादून जाएगा।

गौला में इस बार खनन 18 नवंबर से शुरू हो गया था। सभी 11 गेट निकासी के लिए खोल गए गए और करीब 1200 वाहन गेटों से निकासी कर रहे थे। केवल रेता ही उठाया जा रहा था, आरबीएम उठान की प्रक्रिया चल रही थी। खनन ने अभी रफ्तार नहीं पकड़ी थी कि हड़ताल से करोड़ों के राजस्व का नुकसान उठाना पड़ रहा है। गौला खनन से जुड़े हजारों वाहन संचालक क्रशर से माल का उचित भाड़ा दिलाये जाने, प्रदेश भर में एक समान रायल्टी किये जाने की मांग को लेकर सात दिन से हड़ताल पर हैं।

इधर, गौला खनन वाहन स्वामियों ने मंगलवार को बरेली रोड पर रिलायंस पंप के पास खनन नीतियों की प्रतियां जलाईं और हाइवे पर सांकेतिक चक्का जाम किया। हालांकि कुछ ही देर बाद यातायात सामान्य हो गया। इस बीच हुई सभा में वाहन स्वामियों का कहना है कि जब तक रॉयल्टी के रेट कम नहीं हो जाते तब तक वे हड़ताल जारी रखेंगे। शासन-प्रशासन इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं करता है ते वाहन स्वामी कागजात सरेंडर कर देंगे।

इस दौरान कांग्रेसी नेता हरेंद्र बोरा, प्रधान रमेश चंद्र जोशी, विपिन जोशी, शंकर जोशी, किसान सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष हेम चंद्र दुर्गापाल, बालम सिंह बिष्ट, प्रवीण दानू, जीवन बोरा, राजू चौबे, खीमा नंद बलसुनी, नरेंद्र उपाध्याय, कमल दानू, अंकुर बिष्ट, संजय शर्मा, सुरेश जोशी, मनोज बिष्ट आदि मौजूद थे।