अयोध्या: हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट के बिना नहीं चल सकेंगे वाहन, जानें क्यों?

अयोध्या। वाहनों में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट और कलर कोटेड स्टीकर लगाए जाने के संबंध में जारी शासनादेश का पालन कराने के लिए आरटीओ कार्यालय ने कमर कस ली है। यह एक दिसंबर से लागू हो जाएगा। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी आरपी सिंह ने हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट व कलर कोटेड स्टीकर लगवाए जाने के …
अयोध्या। वाहनों में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट और कलर कोटेड स्टीकर लगाए जाने के संबंध में जारी शासनादेश का पालन कराने के लिए आरटीओ कार्यालय ने कमर कस ली है। यह एक दिसंबर से लागू हो जाएगा। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी आरपी सिंह ने हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट व कलर कोटेड स्टीकर लगवाए जाने के संबंध में समय सारणी निर्धारित की है।
बिना रजिस्ट्रेशन प्लेट लगे वाहनों के कार्य निर्धारित समय सीमा के पश्चात नहीं किए जा सकेंगे। 30 नवंबर के बाद से सख्ती शुरू हो जाएगी और आरटीओ दल अभियान चलाकर कार्रवाई करेगा। वहीं, आरपी सिंह ने बताया कि 31 मई को हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट व कलर कोटेड स्टीकर लगवाए जाने के संबंध में संशोधित समय अवधि के बारे में अवगत कराया गया।
पढ़ें: लखनऊ: 15 दिन का सदस्यता अभियान चलाएगी कांग्रेस
इसके साथ ही कोरोना महामारी के कारण तिथि बढ़ा दी गई थी। अत: वाहन स्वामियों से जिनके वाहन के पंजीयन के अनुरूप समय अवधि समाप्त हो चुकी है और समाप्त होने वाली है।
अनुरोध है कि अपने वाहनों में हाई सिक्योरिटी प्लेट तत्काल लगवा लें। जिससे कार्यालय में उस वाहन के संबंध में होने वाली कठिनाई से बच सकें व प्रवर्तन कार्रवाई से भी बच सकें। हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगवाने के लिए निर्धारित वेबसाइट पर जाकर अपनी बुकिंग तुरंत करवा लें। अधिक जानकारी के लिए ये भी पढ़ें..
अयोध्या: सीएम योगी शुक्रवार को 3500 जोड़ों को देंगे आशीर्वाद
जिले में राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में होने जा रहे ऐतिहासिक सामूहिक विवाह में 3500 से भी अधिक जोड़े सात जन्मों के बंधन में शुक्रवार को बंध जाएंगे। इस सामूहिक विवाह में नवविवाहितों को आशीर्वाद देने के लिए सीएम योगी अयोध्या आएंगे। बुधवार को जनपद पहुंचे श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या ने इस बात का ऐलान किया।