राम का अपमान करने वालों को गले लगाती है भाजपा: रमाशंकर राजभर

राम का अपमान करने वालों को गले लगाती है भाजपा: रमाशंकर राजभर

देवरिया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रमाशंकर राजभर ने बुधवार को भाजपा पर भगवान राम का अपमान करने वालों को गले लगाने का आरोप लगाया है। राजभर ने भाजपा से हाल ही में विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) बने संजय निषाद की ओर से भगवान राम पर की गई टिप्पणी की निंदा करते हुए कहा कि …

देवरिया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रमाशंकर राजभर ने बुधवार को भाजपा पर भगवान राम का अपमान करने वालों को गले लगाने का आरोप लगाया है। राजभर ने भाजपा से हाल ही में विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) बने संजय निषाद की ओर से भगवान राम पर की गई टिप्पणी की निंदा करते हुए कहा कि हिन्दू धर्म की आस्था के प्रतीक श्रीराम का अपमान किया किया गया है।

उन्होंने कहा कि भगवान राम, उनकी पत्नी सीता और हनुमान आदि देवताओं पर लोक सभा में अभद्र टिप्पणी करने वाले नरेश अग्रवाल के बेटे को भाजपा में उपाध्यक्ष बनाकर सम्मान दिया गया। उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि अब जिस संजय निषाद को एमएलसी बनाकर सम्मान दिया और गठबंधन किया वह श्री राम को दशरथ पुत्र न मानकर सृंगि ऋषि की संतान तक कह दिया।

हिन्दू समाज का इससे बड़ा अपमान नहीं हो सकता..

उन्होंने कहा कि भाजपा अगर श्रीराम का अपमान करने वालों को दल से नहीं निकालती या गठबंधन नहीं तोड़ती तो यह सीधे उसके दोहरे चरित्र का खुलासा है।