गोरखपुर: बारिश के कारण जलमग्‍न हुईं कई कालोनियां, घरों में घुसा पानी

गोरखपुर: बारिश के कारण जलमग्‍न हुईं कई कालोनियां, घरों में घुसा पानी

गोरखपुर। बारिश के कारण शहर की कई कालोनियां जलमग्न हो गई हैं। सिंघड़‍िया इलाके का बुरा हाल है। यहां दर्जनों घरों में पानी घुस गया है। रेलवे लाइन के नीचे से आ रहे पानी के कारण दिक्कत ज्यादा है। सिंघड़‍िया के वसुंधरा नगर करीमनगर फ्रेंड्स कालोनी स्वर्ण सिटी प्रज्ञापुरम कमलेशपुरम प्रकृति नगर मालवीयनगर सिंचाई विभाग …

गोरखपुर। बारिश के कारण शहर की कई कालोनियां जलमग्न हो गई हैं। सिंघड़‍िया इलाके का बुरा हाल है। यहां दर्जनों घरों में पानी घुस गया है। रेलवे लाइन के नीचे से आ रहे पानी के कारण दिक्कत ज्यादा है। सिंघड़‍िया के वसुंधरा नगर करीमनगर फ्रेंड्स कालोनी स्वर्ण सिटी प्रज्ञापुरम कमलेशपुरम प्रकृति नगर मालवीयनगर सिंचाई विभाग कार्यालय में पानी भरा है। देवरिया रोड पर एक फीट से ज्यादा पानी लगा रहा। सड़क में गड्ढे बन जाने के कारण रोजाना दर्जनों दोपहिया वाहन चालक पानी में गिर रहे हैं। मेडिकल कालेज रोड के किनारे की कालोनियों में भी जलभराव है। शक्ति नगर वार्ड के पार्षद आलोक सिंह विशेन की मांग पर नगर निगम प्रशासन ने तीन पंपिंग सेट लगवाए।

वसुंधरानगर के नागरिक रेलवे लाइन की पुलिया के नीचे बालू भरी बोरियां रख कर पानी का बहाव रोक रहे हैं तो दूसरी तरफ रहने वाले लोग बोरियां हटा दे रहे हैं। इस कारण इलाके में तनातनी का माहौल है। रेलवे लाइन के दूसरी तरफ रहने वाली महिलाओं ने जलभराव से नाराज होकर भी प्रदर्शन किया। सूचना पर नगर निगम के मुख्य अभियंता सुरेश चंद सहायक अभियंता एसबी तिवारी प्रवर्तन बल के प्रभारी कर्नल सीपी सिंह मौके पर पहुंचे और महिलाओं को समझा-बुझाकर शांत किया। मंगलवार को भी महिलाओं ने प्रदर्शन किया था।
नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने इलाहीबाग समेत अन्य रेग्युलेटर का निरीक्षण कर लगातर पंप चलाने के निर्देश दिए।

नगर आयुक्त ने मंगलवार देर रात इलाहीबाग रेग्युलेटर पर छापा मारा था। जलकल के महाप्रबंधक को रेग्युलेटर पर कैंप करने को कहा गया है।रामजानकीनगर में पहली बार जलभराव शाहपुर थाना क्षेत्र के रामजानकीनगर कालोनी में पहली बार जलभराव है। नागरिकों का कहना है कि मुख्य सड़क के किनारे बनाई गई नाली कालोनी की नालियों से ज्यादा ऊंचाई पर बना दी गई है। इस कारण कालोनी का पानी नाली में नहीं जा पा रहा है। जलभराव की जानकारी के बाद नगर आयुक्त अविनाश सिंह के निर्देश पर नया गांव रामपुर में ह्यूम पाइप बिछाकर पानी निकालने की व्यवस्था बनाई गई।