सीएम साहब, 21 हजार लोन लेकर 42 हजार की बकरी बेची

रामनगर, अमृत विचार। विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने वर्चुअल के माध्यम से उत्तराखंड राष्ट्रीय ग्रामीण मिशन महिला सहायता समूह कार्यक्रम में भाग लिया। जिसका उद्धघाटन उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिह धामी ने किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वयं सहायता समूह स्वयं को जहां आत्मनिर्भर बना रहे हैं। स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर मिल रहे हैं। मात्र …
रामनगर, अमृत विचार। विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने वर्चुअल के माध्यम से उत्तराखंड राष्ट्रीय ग्रामीण मिशन महिला सहायता समूह कार्यक्रम में भाग लिया। जिसका उद्धघाटन उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिह धामी ने किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वयं सहायता समूह स्वयं को जहां आत्मनिर्भर बना रहे हैं। स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर मिल रहे हैं। मात्र शक्ति की उत्तराखंड के विकास में अहम भूमिका है। स्वयं सहायता समूहों का कार्य कोरोना महामारी में प्रभावित हुआ है।
इसके लिए सरकार उन्हें 5000 रुपए की सहायता प्रदान करेगी और ग्राम नवयुवक मंगल दलों को भी 2000 रुपए दिए जाएंगे। ग्राम्य विकास मंत्री ने मुख्यमंत्री का ध्यानकर्षित किया और कहा, इस मिशन से सुदूर क्षेत्रों की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में सफल हुए हैं। अल्मोड़ा की माया ने बताया कि 21000 हजार का बैंक लोन लेकर 42000 की बकरियां बेंची और आज इसके बाद उसके पास 38 बकरियां है। इस तरह लाकडाउन में उसे घर पर रोजगार मिल गया।
रामनगर विधायक ने बताया कि रामनगर विधानसभा क्षेत्र में वर्तमान में 712 समूह कार्य कर रहे हैं । 678 समूह को प्रति समूह दस हजार रुपए और 426 समूहों को 55000 से 75000 हजार तक प्रति समूह बैंक लोन प्रदान किया गया है। क्षेत्र की महिलाएं मशरूम, अचार, जूस, सिलाई, मूज घास की टोकरी, होली रंग, राखी, मोमबत्ती बनाकर रोजगार प्राप्त कर रही है।
दुग्ध उत्पादन की दिशा में भी महिलाओं ने अहम भूमिका निभाई है। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य किशोरी लाल,विधायक मीडिया प्रभारी नरेन्द्र शर्मा,ब्लॉक विकास अधिकारी दया किशन सुयाल, सहायता समूह की सपना,रानी,रेखा चौहान, अंजली नेगी, कविता मीना बिष्ट,मोना बिष्ट, बलविन्दर कोर आदि मौजूद रहे।