दिल्ली में मासूम के यौन उत्पीड़न पर स्वाति मालीवाल का सवाल, क्यों देश में नहीं होती महिला सुरक्षा पर चर्चा?

दिल्ली में मासूम के यौन उत्पीड़न पर स्वाति मालीवाल का सवाल, क्यों देश में नहीं होती महिला सुरक्षा पर चर्चा?

नई दिल्ली। दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार इलाके में छह साल की बच्ची के कथित यौन उत्पीड़न की घटना के बाद बृहस्पतिवार को देश में महिला सुरक्षा पर कोई चर्चा नहीं होने पर सवाल उठाया। पुलिस ने बताया कि त्रिलोकपुरी इलाके में बुधवार को बच्ची के …

नई दिल्ली। दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार इलाके में छह साल की बच्ची के कथित यौन उत्पीड़न की घटना के बाद बृहस्पतिवार को देश में महिला सुरक्षा पर कोई चर्चा नहीं होने पर सवाल उठाया। पुलिस ने बताया कि त्रिलोकपुरी इलाके में बुधवार को बच्ची के पड़ोस में रहने वाले 34 साल के एक शख्स ने उसका यौन उत्पीड़न किया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मालीवाल ने ट्वीट किया, ”मयूर विहार इलाके में 6 वर्ष की मासूम बच्ची के साथ एक दरिंदे ने बलात्कार किया। कल से हमारी टीम बच्ची के साथ है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कब तक ऐसे ही छोटी बच्चियां हैवानियत का शिकार बनती रहेंगी? क्यों देश में महिला सुरक्षा पर कोई चर्चा नहीं होती? मयूर विहार की इस घटना से कुछ दिन पहले ही दक्षिण पश्चिम दिल्ली के नांगल इलाके में एक दलित बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म और उसकी हत्या की घटना सामने आई थी।

ताजा समाचार

Bareilly: स्मार्ट सिटी से फर्म ब्लैकलिस्ट, फिर भी नगर निगम में टेंडर! गोपनीय जांच शुरू
गुजरात में अवैध प्रवासियों के खिलाफ पुलिस का एक्शन जारी, अहमदाबाद और सूरत में पकड़े गए 450 से अधिक संदिग्ध
Bareilly: आंगनबाड़ी भर्ती में धांधली, आय-निवास प्रमाण पत्र में गड़बड़ी के 35 मामले संदिग्ध
आध्यात्मिक गुरु के किरदार में नजर आएंगे विक्रांत मैसी, कोलंबिया 52 साल लंबे चले खूनी गृहयुद्ध पर आधारित है फिल्म 
‘‘भाजपा लोगों का ध्यान न भटकाए... लापरवाही एवं सुरक्षा संबंधी विफलता’’ का परिणाम है पहलगाम आतंकवादी हमला: कांग्रेस नेता शर्मिला
PM अजय की ग्रांट-इन-एड योजना से जुड़ेंगे सीएम युवा, योगी सरकार ने दिए निर्देश