Alia-Ranbir Wedding: जीजू रणबीर से जूते चुराई में सालियों ने मांगे 11.5 करोड़, फिर…

Alia-Ranbir Wedding: जीजू रणबीर से जूते चुराई में सालियों ने मांगे 11.5 करोड़, फिर…

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट अब मिसेज रणबीर कपूर बन गई हैं। आलिया भट्ट ने जन्मों जन्मान्तर के लिए साथ रहने की कसमें खाईं। बॉलीवुड का यह क्यूट कपल एक-दूजे का हो गया है। दूल्हा-दुल्हन के लिबास में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट परफेक्ट कपल लग रहे हैं। देखकर यह लगता है कि इस प्यारी …

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट अब मिसेज रणबीर कपूर बन गई हैं। आलिया भट्ट ने जन्मों जन्मान्तर के लिए साथ रहने की कसमें खाईं। बॉलीवुड का यह क्यूट कपल एक-दूजे का हो गया है। दूल्हा-दुल्हन के लिबास में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट परफेक्ट कपल लग रहे हैं। देखकर यह लगता है कि इस प्यारी जोड़ी को किसी की भी नजर ना लगे। हिंदू शादी में यह गठबंधन दूल्हा और दुल्हन के बीच जन्मों-जनमांतर के बॉन्ड का एक प्रतीक होता है।

शादी में शामिल हुए मेहमानों को भी तोहफे दिया गया है। सभी मेहमानों को आलिया की पसंद की गई कश्मीरी शॉल गिफ्ट में दी गई। इन शॉल का मैटिरियल काफी अच्छा था। सूत्र बताते हैं कि जूता चुराई की रस्म काफी मजेदार रही थी। जहां ढेर सारी मस्ती हुई। भट्ट लड़कियों ने जीजू रणबीर से 11.5 करोड़ मांगे। काफी सारी तफरी के बाद रणबीर कपूर ने अपनी सालियों को 1 लाख रुपये का लिफाफा दिया।

बता दों कि बेटी की विदाई के बाद सोशल मीडिया पर मां सोनी राजदान ने पहला पोस्ट शेयर किया, जिसमें उनका बेटी और दामाद रणबीर कपूर के लिए प्यार झलक रहा है। उन्होंने रणवीर और आलिया का शादी की एक प्यारी सी फोटो के साथ इमोशनल नोट लिखा।

पढ़ें-सास सोनी राजदान ने दामाद Ranbir Kapoor को दिया 2.5 करोड़ का गिफ्ट