अजय देवगन ने बॉलीवुड में पूरे किए 30 साल

अजय देवगन ने बॉलीवुड में पूरे किए 30 साल

मुंबई। 1991 में अपना करियर शुरू करने वाले बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn)  आज यानी 22 नवंबर को फिल्म इंडस्ट्री में अपने 30 साल पूरे कर लिए हैं। अजय देवगन लंबे समय से बॉलीवुड में राज कर रहे हैं। बॉलीवुड में 30 साल पूरे करने पर अजय देवगन अपना एक्सपीरियंस शेयर किया है। अजय …

मुंबई। 1991 में अपना करियर शुरू करने वाले बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn)  आज यानी 22 नवंबर को फिल्म इंडस्ट्री में अपने 30 साल पूरे कर लिए हैं। अजय देवगन लंबे समय से बॉलीवुड में राज कर रहे हैं। बॉलीवुड में 30 साल पूरे करने पर अजय देवगन अपना एक्सपीरियंस शेयर किया है। अजय देवगन ने अपने 30 साल के करियर में अब तक 100 से ज्यादा फिल्में की हैं। उनकी 100वीं फिल्म ‘तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर’ थी। एक्टिंग के अलावा अजय देवगन ने डायरेक्शन के फील्ड में भी अपना हाथ अजमाया है।

एक इंटरव्यू में अजय ने बताया कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में ही नहीं बल्कि किसी भी फील्ड में सफलता पाने के लिए आपको मेहनत करनी पड़ती है। इसके लिए आपके अंदर मैच्योरिटी होनी चाहिए। यह केवल आपकी उम्र ही नहीं बल्कि आपको एक्टिंग में भी दिखनी चाहिए। आपको हमेशा एक्सपेरिमेंट करते रहना चाहिए। एक इंसान के अंदर सीखने की छमता कभी कम नहीं होनी चाहिए।

पढ़ें-भोजपुरी सिनेमा के आनंद डी घटराज की ‘बल और बलिदान’ में नजर आएगी विनोद यादव और सुदीक्षा झा की जोड़ी

अजय देवगन ने बताया कि बॉलीवुड में लॉन्च का सपना उनके पिता वीरू देवगन का था। उस दैरान अभिनेता को सफलता और असफलता के बीच का अंतर पता नहीं था। अजय देवगन के पिता ने उन्हें हीरो बनाने के लिए काफी मेहनत की थी। अजय देवगन ने कहा कि कोई भी इंसान अपने स्टारडम की प्लानिंग पहले से करके फिल्म इंडस्ट्री में नहीं आ सकता। ‘फूल और कांटे’ की सक्सेस के बाद मुझे कुछ समझ नहीं आ रहा है। मैं उस समय इतना मैच्योर नहीं था। मेरा पेरेंट्स का आशीर्वाद, फिल्म इंडस्ट्री का सहयोग और फैंस ने मुझे वही प्यार दिया जो एक स्टार को मिलता है।