83 First Song: रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘83’ का पहला गाना ‘लहरा दो’ हुआ रिलीज

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 83 को लेकर काफी चर्चा में हैं। फैंस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच फिल्म का पहला गाना लहरा दो रिलीज कर गया है। रणवीर सिंह का यह गाना देशभक्ति की भावना से सराबोर है। View this post on Instagram …
मुंबई। बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 83 को लेकर काफी चर्चा में हैं। फैंस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच फिल्म का पहला गाना लहरा दो रिलीज कर गया है। रणवीर सिंह का यह गाना देशभक्ति की भावना से सराबोर है।
लहरा दो गाना के जरिए 1983 के वर्ल्ड कप के दौरान भारतीय टीम की विजयी यात्रा को दर्शाया गया है। इस गाने को ज़ी म्यूजिक कंपनी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने को अरिजीत सिंह ने अपनी शानदार आवाज में गाया है। इस सॉन्ग के टीजर वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर रणवीर सिंह ने कैप्शन लिखा, गियर अप फॉर ग्लोरी।
पढ़ें- Pushpa trailer: साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन स्टारर फिल्म ‘पुष्पा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज
गौरतलब है कि फिल्म 83 की कहानी भारतीय टीम की ऐतिहासिक विश्वकप जीत के इर्द-गिर्द घूमती है।कबीर खान निर्देशित फिल्म 83 साल 1983 विश्वकप विजेता भारतीय किक्रेट टीम के पूर्व कैप्टन कपिल देव की बायोपिक है, जिसमें रणवीर सिंह लीड कपिल देव का किरदार निभा रहे हैं और उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण उनकी पत्नी रोमी देवी का किरदार निभा रही हैं।
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के अलावा फिल्म में ताहिर राज भसीन, पंकज त्रिपाठी भी अहम किरदार में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में 24 दिसंबर 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।
निरहुआ, अक्षरा और श्रुति राव की फिल्म ‘सबका बाप अंगूठा छाप’ की शूटिंग हुई पूरी
भोजपुरी सिनेमा के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ, एक्ट्रेस अक्षरा सिंह और श्रुति राव स्टारर ‘सबका बाप अंगूठा छाप’ की शूटिंग पूरी हो गई है। बाबा मोशन पिक्चर्स प्रा.लि. के बैनर तले प्रदीप के शर्मा की भोजपुरी फिल्म ‘सबका बाप अंगूठा छाप’ की शूटिंग पूरी हो चुकी है।
पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- निरहुआ, अक्षरा और श्रुति राव की फिल्म ‘सबका बाप अंगूठा छाप’ की शूटिंग हुई पूरी