सूडान में दर्दनाक हादसा, नील नदी में नाव पलटने से 23 महिलाएं डूबीं

सूडान में दर्दनाक हादसा, नील नदी में नाव पलटने से 23 महिलाएं डूबीं

काहिरा। सूडान में पिछले हफ्ते ब्लू नील नदी में एक नौका के पलट जाने से कम से कम 23 महिलाएं डूब गईं। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। सरकारी समाचार अनुसार, दक्षिण-पूर्वी सेनार प्रांत में शुक्रवार को नौका के पलटने और डूबने के समय उसमें 29 लोग सवार थे। नौका में एक चालक को …

काहिरा। सूडान में पिछले हफ्ते ब्लू नील नदी में एक नौका के पलट जाने से कम से कम 23 महिलाएं डूब गईं। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। सरकारी समाचार अनुसार, दक्षिण-पूर्वी सेनार प्रांत में शुक्रवार को नौका के पलटने और डूबने के समय उसमें 29 लोग सवार थे।

नौका में एक चालक को छोड़कर बाकी सभी महिलाएं थीं। पांच यात्रियों को बचा लिया गया। नौका किस वजह से डूबी, इस बारे में पता नहीं चल पाया है। महिलाएं सूकी क्षेत्र में खेतों में काम करने वाली दिहाड़ी मजदूर थीं। घटना उस वक्त हुई जब वे घर लौट रही थीं। हादसे के बाद 13 शव निकाले गए और बचावकर्मी 10 अन्य की तलाश कर रहे हैं।

ब्लू नील इस अफ्रीकी देश में लोगों और सामानों के परिवहन के लिए एक महत्वपूर्ण माध्यम है। यह दुनिया की सबसे लंबी नदियों में से एक नील नदी से राजधानी खार्तूम के उत्तर में व्हाइट नील के साथ मिलती है। नौका पर क्षमता से ज्यादा लोगों के सवार होने के कारण पहले भी इस तरह के हादसे होते रहे हैं। वर्ष 2018 में सूडान में नील नदी में एक नौका के पलटने से 21 छात्रों समेत 22 लोगों की मौत हो गई थी।

ताजा समाचार

मां नरगिस दत्त की जयंती पर भावुक हुए संजय दत्त, कहा- मैं हर दिन, हर मिनट, हर सेकेंड मिस करता हूं...
लखनऊ में फटा फ्रिज का कंप्रेसर, एक शख्स की जलकर मौत-फायर फाइटर्स ने कड़ी मशक्कत से बुझाई आग  
मथुरा: सुबह चकमा देकर पुलिस कस्टडी से हुआ फरार, रात को एनकाउंटर में ढेर
Live Lok Sabha Elections 2024: यूपी में भीषण गर्मी के बीच मतदान जारी, दोपहर एक बजे तक पड़े 39.31 परसेंट वोट
भारतीय कोच बनने की दौड़ में सबसे आगे कौन? सौरव गांगुली बोले- गौतम गंभीर ने आवेदन किया है, वह अच्छे कोच साबित होंगे
Banda News: 11000 लाइन की चपेट में आने से संविदा लाइनमैन की मौत...गुस्साए परिजनों ने लगाया जाम