फैंस का इंतजार खत्म! युवराज सिंह ने शेयर की बेटे की झलकियां, फीलिंग्स को भी किया बयां

फैंस का इंतजार खत्म! युवराज सिंह ने शेयर की बेटे की झलकियां, फीलिंग्स को भी किया बयां

नई दिल्ली। भारतीय पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह जनवरी 2022 में पिता बने थे। फैंस को उनके बच्चे की एक झलक का बेसब्री से इंतजार था और अब ये इंतजार खत्म हो चुका है। हाल ही में, युवराज ने अपने बेटे की कई खूबसूरत तस्वीरों से बना एक वीडियो शेयर किया है,जिसमें वह अपने बेटे को …

नई दिल्ली। भारतीय पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह जनवरी 2022 में पिता बने थे। फैंस को उनके बच्चे की एक झलक का बेसब्री से इंतजार था और अब ये इंतजार खत्म हो चुका है। हाल ही में, युवराज ने अपने बेटे की कई खूबसूरत तस्वीरों से बना एक वीडियो शेयर किया है,जिसमें वह अपने बेटे को गोद में उठाए हुए नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही युवराज और हेजल कीच ने माता-पिता बनने के बाद की फीलिंग्स को भी बयां किया।

युवराज सिंह और हेजल कीच अस्पताल में नजर आ रहे हैं। युवराज सिंह की वाइफ हेजल कीच ने मां के रूप में अपने 9 महीने की जर्नी को फैंस के साथ शेयर किया है।

हालांकि इस वीडियो में युवराज सिंह के बेटे का चेहरा साफ नजर नहीं आ रहा। सोशल मीडिया पर फैंस इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं।

बता दें कि युवराज सिंह ने हेजल कीच के साथ 12 नवंबर 2015 को सगाई की थी। इसके बाद दोनों ने 30 नवंबर 2016 में शादी के बंधन में बंधे थे।

युवराज सिंह ने सिख धर्म के होने के बाद भी ईसाई लड़की और एक्ट्रेस हेजल कीच के साथ शादी की थी। युवराज सिंह ने भारत को साल 2007 का टी-20 वर्ल्ड कप और 2011 का क्रिकेट वर्ल्ड कप दिलाने में बड़ा रोल निभाया था।

ये भी पढ़ें : IPL 2022 : जसप्रीत बुमराह के 5 विकेट लेने पर खुशी से झूम उठीं संजना गणेशन, बोलीं- ‘मेरा पति फायर है…’

ताजा समाचार

Kanpur News: सेंट्रल स्टेशन की बदहाली की कहानी, भीषण गर्मी में यात्रियों को न पंखा और न पानी
बिना अनुमति के जैकी श्रॉफ के नाम, तस्वीर और आवाज का इस्तेमाल करना पड़ेगा महंगा, दिल्ली HC ने लगाई रोक
समर वैकेशन का बना रहे हैं प्लान, अपने बैकपैक में इन चीजों को रखना न भूलें
खटीमा: सेवानिवृत्त फौजी के मकान से लाखों की नकदी और जेवरात चोरी
बाराबंकी: डीएम-सीडीओ की पहल लाई रंग, तीन माह में बढ़े 25,964 वोटर, अब जिले में हुए कुल इतने मतदाता
Kanpur: गंगा में गिर रहे अनटैप्ड सीवेज नाले, बायोरेमिडिएशन न होने से नदी के जल को कर रहे दूषित, इन घाटों पर हो रही लापरवाही